{"_id":"579049034f1c1bb52ac4b9f8","slug":"haryana-journey-will-be-expensive","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड रोडवेज बसों में हरियाणा का सफर भी महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड रोडवेज बसों में हरियाणा का सफर भी महंगा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 21 Jul 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
खाली बटुअा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड परिवहन निगम की हरियाणा जाने वाली बसों का सफर भी महंगा हो गया है।
विज्ञापन
निगम ने यूपी के बाद हरियाणा के किराया दर में वृद्धि की है। लेकिन प्रांत के अंदर किराये की दरें वही रहेंगी। यूपी के दायरे में किराए की दरें प्रति किमी पांच पैसा और हरियाणा में 10 पैसा प्रति किमी बढ़ाई गई हैं। यूपी और हरियाणा में किराए की दरें बढ़ने से दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर के किराए में भी वृद्धि हो गई है।
उत्तराखंड परिवहन निगम ने प्रदेश के अंदर बसों के किराए में बढ़ोतरी नहीं की है। हरियाणा और यूपी में किराया बढ़ने के कारण निगम ने संबंधित प्रांत की दरों के लिहाज से अपनी बसों का किराया भी बढ़ा दिया है। जैसे ही बस उत्तराखंड की सीमा पार करेगी किराए की दरें बढ़ जाएंगी। उत्तराखंड से बाहर जाने वाले यात्रियों से दूसरे प्रांत के अंदर सफर के लिहाज से बढ़ा हुआ किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड से दिल्ली, पंजाब, जम्मू कश्मीर जाने के लिए बसों को यूपी और हरियाणा से होकर गुजरना पड़ता है। यूपी और हरियाणा में बस जितने किमी चलेगी, उसी हिसाब से पांच और 10 पैसे की दर से किराया बढ़ जाएगा। इस तरह यात्रियों के लिए उन प्रांतों में जाने के लिए भी ज्यादा किराया देना पड़ेगा।
विज्ञापन
परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि बढ़े हुए किराए की दरें लागू कर दी गई हैं। पहले यूपी में किराया 80 पैसा प्रति किमी के हिसाब से लिया जाता था, अब यह 86 पैसा प्रति किमी हो गया है। इसी तरह हरियाणा में 75 पैसा प्रति किमी से बढ़ाकर 85 पैसा प्रति किमी कर दिया गया है।