{"_id":"5b50bcad4f1c1b50748b5e65","slug":"haryana-government-in-uttarakhand-on-shraddha-of-minister-suresh-bhat-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट के पिता के श्राद्ध में लगा दिग्गजों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट के पिता के श्राद्ध में लगा दिग्गजों का जमावड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाढूंगी/हल्द्वानी
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक भी पहुंचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को कालाढूंगी में दिग्गजों का जमावड़ा लगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने मंत्री मंडल के सदस्यों के साथ यहां पहुंचे। उड़ीसा के राज्यपाल गणेशी लाल और उत्तराखंड के विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी शिरकत की। मौका था हरियाणा के भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट के पिता प्रेमबल्लभ भट्ट के श्राद्ध कार्यक्रम का।
विज्ञापन
झलुवाजाला (खाम) में सुरेश भट्ट के आवास पर सुबह से शाम तक नेताओं के आने का सिलसिला जारी रहा। हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, चिकित्सा मंत्री अनिल विज, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पवार, विधानसभा के सचेतक ज्ञान चंद गुप्ता, विधायक सीमा त्रिखा, सरदार बख्शीश सिंह, मीडिया सलाहकार अमित आर्या, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराड़ा, उपाध्यक्ष कविता चौधरी, महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन, महामंत्री वेदपाल आदि पहुंचे। किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला, खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी, संगठन मंत्री संजय कुमार, प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, वरिष्ठ नेता तीरथ सिंह रावत, बलराज पासी, नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह बिष्ट आदि ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
दो अस्थायी पार्किंग बनाई गई
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काफी संख्या में लोग वाहनों से पहुंचे थे। इन वाहनों के लिए झलुवाजाला के खेतों में दो अस्थायी पार्किंग स्थल बनाए गए थे। दो पहिया वाहनों को आधा किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया था। एक तरफ से वाहनों से जाने और दूसरी तरफ निकलने की व्यवस्था थी। लोगों का कहना था कि उन्होंने कभी इतने वीआईपी क्षेत्र में नहीं देखे। सुरक्षा की कमान एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और हरीश चंद्र सती ने संभाली थी। उनके साथ सीओ लोकजीत सिंह और दिनेश चंद्र ढौडियाल भी थे।
विज्ञापन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री नहीं आए
भाजपा नेताओं के बीच यह चर्चा थी कि हरियाणा की सरकार आ गई। उत्तराखंड प्रदेश संगठन के नेता आए, लेकिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नहीं पहुंच सके।