{"_id":"30116b5da8a4c57a07ec41741f8caaa7","slug":"hariyana-sdo-sunk-into-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वारः हरियाणा के एसडीओ की नदी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वारः हरियाणा के एसडीओ की नदी में डूबकर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 15 Oct 2014 02:34 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के हरिद्वार में नीलधारा नदी में डूबने से हरियाणा के बिजली विभाग के एसडीओ की मौत हो गई। रोड़ीबेलवाला चौकी पुलिस ने परिजनों को एसडीओ की मौत की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
अकेले आए थे एसडीओ
चौकी प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि चंडीघाट पुल के पास स्नान करते समय एसडीओ मालवेंद्र शर्मा 55 वर्ष पुत्र ज्ञानेंद्र शर्मा निवासी मकान नंबर 468, ओरबन स्टेट, मेन सिटी, जींद हरियाणा की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल से एसडीओ के कपडे़, जूते एवं आईडी कार्ड बरामद हुआ। बताया गया कि रोहतक में कार्यरत एसडीओ की चुनाव ड्यूटी थी, वो अकेले ही यहां आए थे।
शव हुआ बरामद
एसडीओ को स्नान करते हुए कई लोगों ने देखा था, उन्होंने ही उसके डूबने की सूचना दी थी। प्राइवेट एवं जल पुलिस के गोताखोरों की मदद से शव को चंडीघाट पुल के नीचे से नीलधारा नदी से बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, सूचना मिलने पर परिजन यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन