{"_id":"a983e5518cda2b0df0a3f5411878a704","slug":"harish-rawat-will-come-in-suturday-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून पहुंचकर लौटे हरीश रावत, सुबह आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून पहुंचकर लौटे हरीश रावत, सुबह आएंगे
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 31 Jan 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे केंद्रीय मंत्री हरीश रावत एसी स्पेशल से सुबह 5.40 मिनट पर देहरादून पहुंचेंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम को करीब नौ बजे चार्टर्ड प्लेन से अपने परिवार के साथ जौलीग्रांट पहुंचे हरीश रावत की राह घने कोहरे ने रोक ली, और उन्हें वापस दिल्ली लौटना पड़ा। लेकिन सुबह का कार्यक्रम जिला प्रशासन व पुलिस को भेज दिया गया है।
कल लेंगे शपथ
केंद्रीय मंत्री हरीश रावत का नाम प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के लिए तय मान लिया गया है। शनिवार को शपथ होगी। इसके लिए हरीश अपने परिवार के साथ शाम के समय चार्टर्ड प्लेन से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन
घना कोहरे के कारण प्लेन उतने के लिए दृश्यता नहीं थी। प्लेन ने लैंड करने के दो प्रयास किए लेकिन सफल नहीं हो सका।
पर्यवेक्षकों से पहले पहुंचना चाहते थे
बताते है कि हरीश ने शुक्रवार को ही आने का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि वह केंद्रीय पर्यवेक्षकों से पहले पहुंचना चाहते थे। इसके बाद उनका कार्यक्रम मसूरी एक्सप्रेस से आने का बना लेकिन किसी कारणवश वह उससे ना आकर अब एसी स्पेशल से देहरादून पहुंच रहे है।
विज्ञापन
यह ट्रेन दिल्ली से 11.55 बजे देहरादून के लिए रवाना होगी। मैदानी इलाकों में घने कोहरे के कारण यदि ट्रेन बहुत लेट होती है तो अतिरिक्त इंतजाम भी किए गए हैं।
ट्रेन हुई लेट तो आएंगे वाया रोड
हरिद्वार प्रशासन को आगाह कर दिया गया है कि रुड़की व हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर प्रशासनिक व पुलिस का अमला उपलब्ध रहे। यदि ट्रेन बहुत लेट हुई तो उन्हें वाया रोड दून लाया जाएगा।
इसके लिए मुजफ्फरनगर प्रशासन को भी सूचित किया गया है, ताकि यदि बहुत विलम्ब हुआ तो एक फ्लीट सुबह ही मुजफ्फरनगर से लेकर दून पहुंचेगी।