फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat will be met PM Modi.

PM से मिलेंगे हरीश रावत, जानिए क्या होंगे मुलाकात के प्रमुख मुद्दे

Sun, 08 Nov 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 08 Nov 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
harish rawat will be met PM Modi.
उत्तराखंड को स्पेशल कैटेगरी स्टेटस का दर्जा दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत दस नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। प्रदेश सरकार ने इस समय प्रदेश की खास समस्याओं को केंद्र के सामने उठाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है विशेष राज्य का दर्जा बरकरार रखने पर वे प्रधानमंत्री का आभार भी जताएंगे और योजनाओं का बजट कम न करने का आग्रह भी करेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री से मुख्यमंत्री हरीश रावत की मुलाकात भी प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस के बीच खींचतान का सबब बनती रही है। हाल यह है कि एक समय कांग्रेस का आरोप ही रहता था कि प्रधानमंत्री प्रदेश के मुख्यमंत्री को समय ही नहीं दे रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री हरीश रावत इस आरोप पर जोर देते रहे थे। इसी का नतीजा हुआ कि पीएमओ में उत्तराखंड के मुद्दे पर हुई अफसरों की बातचीत में मुख्यमंत्री हरीश रावत खुद भी शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार की मुलाकात में बदले होंगे मुद्दे

harish rawat will be met PM Modi.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऋषिकेश आए थे तो भी मुख्यमंत्री ने प्रदेश की समस्याओं को उनके सामने उठाया था पर प्रधानमंत्री के रिस्पांस से रावत संतुष्ट नहीं दिखे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री की दिल्ली में ही प्रधानमंत्री से बातचीत हुई थी और उसमें रावत ने विशेष राज्य का दर्जा बरकरार रखने से लेकर कुंभ के लिए पैसे देने की मांग की थी।

अब दस नवंबर को मुख्यमंत्री हरीश रावत एक बार फिर प्रधानमंत्री से मिलने जा रहे हैं। पर, इस समय हालात बदले हुए हैं। उत्तराखंड के विशेष राज्य के दर्जे पर तस्वीर साफ हो चुकी है। इसकी जगह अब केंद्र पोषित योजनाओं के बजट में कमी ने ले ली है।

कुंभ के लिए 500 करोड़ रुपये की मांग प्रदेश सरकार कर रही है। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री प्रदेश सरकार को कुंभ कार्य में सहयोग का आश्वासन दे चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed