फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat will be in kedarnth

केदारधाम का हाल जानेंगे जाएंगे हरीश रावत

Fri, 30 May 2014 02:54 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 May 2014 02:54 AM IST
विज्ञापन
harish rawat will be in kedarnth

मुख्यमंत्री हरीश रावत शुक्रवार को केदारधाम पहुंचकर व्यवस्था और पुनर्निर्माण का जायजा लेंगे। जून 2013 की आपदा के बाद एक बार पहले भी रावत केदार की ओर रुख कर चुकें हैं।

विज्ञापन


फर्क इतना है कि रावत उस समय पैदल केदारधाम गए थे और इस बार संभावना है कि उनकी यात्रा हैलीकॉप्टर के जरिए होगी।

केदारपुरी बसाए जाने पर करेंगे बैठक
मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले ही केदारनाथ की यात्रा करने का फैसला किया था। उस समय बताया गया था कि मुख्यमंत्री केदारनाथ पहुंचकर केदार यात्रा की व्यवस्था का जायजा लेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक कर नई केदारपुरी को बसाए जाने पर बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक यह कार्यक्रम अभी यथावत है। मुख्यमंत्री सुबह नौ बजे केदारनाथ के लिए रवाना होंगे और केदारनाथ से लौटकर चार बजे गुप्तकाशी में आपदा प्रभावितों से बातचीत करेंगे। बैठक को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब की थी पैदल यात्रा
रावत का यह केदारनाथ दौरा ठीक मानसून से पहले का दौरा है। दूसरी ओर, इससे पहले भी रावत केदारनाथ गए थे। उस समय रावत केंद्रीय जल संसाधन मंत्री थे और उन्होंने पैदल ही यह यात्रा की थी।

रावत ने उस समय अधिकारियों को केदार पैदल मार्ग का अलाइनमेंट सही करने और आपदा पीड़ितों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया था।

26 मई को की थी जाने की घोषणा
19 मई को की गई समीक्षा बैठक में रावत ने केदार पैदल मार्ग पर हर 500 मीटर के अंतर पर बरसात से बचाव के लिए शेल्टर बनाने, प्री फेब्रीकेटिड हट बनाने और इनकेबीच में कियोस्क बनाने का निर्देश दिया था।


26 मई को जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस में रावत ने कहा था कि वे 30 मई को केदार का दौरा करेंगे। हालांकि केदारपुरी के निर्माण का सवाल अभी पूरी तरह से सुलझ नहीं पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed