फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat went vijay bahuguna home

नाराजगी दूर करने बहुगुणा के घर पहुंचे सीएम

Fri, 07 Mar 2014 10:33 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 07 Mar 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
harish rawat went vijay bahuguna home

लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस मैं नहीं हम केनारे को बुलंद करना चाहती है।

विज्ञापन


पढ़ें, चुनाव की घोषणा से पहले रावत ने दी युवाओं को सौगात


ऐसी ही ख्वाहिश लेकर मुख्यमंत्री हरीश रावत गुरुवार की शाम पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से मिलने उनके घर पहुंचे।

दो दिन पूर्व विजय बहुगुणा ने मीडिया के सामने जिस तरह के सवाल उठाए थे उसे लेकर एक बार फिर पाला खिंचने की नौबत आ रही थी।

पढ़ें, उत्तराखंड में पिछली बार इनके सिर सजा था ताज
विज्ञापन


बहुगुणा की नाराजगी दूर करने केलिए ही रावत उनके घर पहुंचे। वहीं नेतृत्व परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री के खेमे में दिख रहीं मंत्री इंदिरा हृदयेश अभी भी दिल्ली में डेरा डाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं सतपाल महाराज और विजय बहुगुणा के निकट आने से एक बार फिर समीकरण गड़बड़ा रहे थे। हरीश रावत को इन दिनोंफिर से कुछ बड़े नेताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।


पढ़ें, चार बेटियों ने पिता को मुखाग्नि देकर ऋण उतारा

दो दिन पहले विजय बहुगुणा ने अपने कार्यकाल केदौरान बात-बात पर हस्तक्षेप करने वाले विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और कुमाऊं के कुछ विधायकों पर उंगुली उठाई थी।

जबकि मंत्रियों केविभागों बंटवारे के बाद पार्टी में इंदिरा हृदयेश, अमृता रावत की नाराजगी भी सामने आई। ऐसे में मुख्यमंत्री बिना देर किए सबको साथ लेकर चलने का मूलमंत्र फिर दोहराया है।

पढ़ें, अपने ही मंत्रियों से रावत का 36 का आंकड़ा

करीब आधा घंटे की मुलाकात केबाद जब मुख्यमंत्री हरीश रावत बाहर निकले तो मीडिया के सवाल पर बोले चुनाव हैं पार्टी के नेताओं के बीच और क्या चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री के साथ हुई मुलाकात पर विजय बहुगुणा का कहना है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूती देना हम सभी का उद्देश्य है।

उत्तराखंड के लिए जो योजनाएं व घोषणाएं सरकार की ओर से की गई चाहे हमारी हों या हरीश रावत की उन्हें जनता तक ले जाएंगे।

पढ़ें, हरीश रावत ने उत्तराखंड को दिए 14 नए विभाग

उनका कहना है पार्टी में कुछ लोगों की नाराजगी पर भी बातचीत हुई। जिसे दूर किया जाएगा।

लोकसभा की सभी सीटों पर कांग्रेस जीते इसके लिए मिलकर दौरे भी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं को आ रही दिक्कतें जल्द ही दूर करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed