फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat went to piran kaliyar.

हरीश ने कलियर में चढ़ाई सोनिया की भेजी चादर

Mon, 05 Jan 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की)
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की) Updated Mon, 05 Jan 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
harish rawat went to piran kaliyar.

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को पिरान कलियर पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से भेजी गई चादर और अपनी ओर से साबिर पाक की दरगाह पर चादर चढ़ाई। चादर चढ़ाकर और फूलपोशी कर देश व राज्य में अमन और चैन की दुआ मांगी।

विज्ञापन


रविवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की चादर चढ़ाने के बाद वार्ता करते हुए कहा कि 12 रवि उल अव्वल का दिन खास है। यह खुशी का दिन है और उनके दिल में साबिर पाक के प्रति अगाध श्रद्धा है।
विज्ञापन


पाकिस्तानी जायरीनों से मिले
उन्होंने कहा कि वे कलियर के विकास के लिए तत्पर है। उर्स को राष्ट्रीय मेले का दर्जा दिलाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी जायरीनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री ने सज्जादानशीं शाह मंसूर एजाज से मुलाकात की। लौटते वक्त मुख्यमंत्री ने संसदीय सचिव फुरकान अहमद की ओर से लगाए गए निशुल्क मैडिकल कैंप का उद्घाटन किया और फिर कव्वाली के आशियाने में कव्वाली सुनी।


ये रहे मौजूद
इस मौके पर वक्फ बोर्ड चेयरमैन राव काले खां, हज समिति अध्यक्ष राव शेर मोहम्मद, राव आफाक, अफजल मंगलौरी, राजू फरीदी, शाह सुहैल, राव अफजल, जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, सलमान सईद, नाजिम त्यागी, पूर्व प्रधान अकरम एवं साहिल राणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed