फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat want to go kedarnath by feet

भाजपा में निशंक तो कांग्रेस में हरीश चढेंगे 'केदारनाथ'

Fri, 27 Sep 2013 01:05 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 27 Sep 2013 01:05 AM IST
विज्ञापन
harish rawat want to go kedarnath by feet

केंद्रीय मंत्री हरीश रावत की केदारनाथ पैदल जाने की अनुमित मांगने संबंधी चिट्ठी के अब राजनीतिक मायने ढूढ़े जा रहे हैं। यही कारण है कि सरकार और शासन इस मसले पर काफी गंभीर है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी इस चिट्ठी पर सीधे कोई जवाब देने से बचते नजर आए। सचिवालय में मीडिया के सवालों पर बहुगुणा ने कहा कि भाजपा के पास केदारनाथ पैदल जाने के लिए निशंक हैं तो कांग्रेस के पास हरीश रावत हैं।
विज्ञापन


पढें, मिसाल! जानने के बाद गैंगरेप पीड़िता से रचाया 'विवाह'
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश पोखरियाल निशंक की चुनौती
बहुगुणा ने केदारनाथ पैदल चलने की पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की चुनौती के मद्देनजर यह बात कही। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि बहुगुणा ने अनायास ही यह बात नहीं कही है।

राजनीतिक संदेश देने की कोशिश
रावत ने पैदल केदारनाथ जाने की पेशकश करके जिस तरह से राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है, उसी तरह मुख्यमंत्री ने भी बड़ी चालाकी से यह बताने का प्रयास किया है कि भाजपा में निशंक जो कर रहे हैं वही कांग्रेस में हरीश रावत।

मालूम हो कि निशंक की अतिसक्रियता के चलते विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष की रणनीति बुरी तरह फ्लाप हुई और फ्लोर मैनेजमेंट बिगड़ा रहा।

पढें, गैंगरेपः कहां गया पीड़िता द्वारा बनवाया गया 'स्कैच'?

निशंक को खुद ही सफाई देनी पड़ी
दल नेता और उनके बीच दरार की बात पर निशंक को खुद ही सफाई देनी पड़ी। इसी तरह आए दिन सरकार के नेतृत्व परिवर्तन की अफवाहें बहुगुणा की कुर्सी हिलाए रखते हैं।


कथित तौर पर इन अफवाहों के पीछे हरीश रावत का नाम रहता है। दरअसल, रावत ने ऐसे समय में केदारनाथ जाने की चिट्ठी लिखी है, जब सरकार के नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं जोरों पर है। यही कारण है कि सरकार और शासन उनकी चिट्ठी के राजनीतिक मायने तलाश रहे हैं।

पढें, गैंगरेप के दोषी पूर्व बीजेपी नेता को उम्रकैद

राज्य पुनर्निर्माण के लिए पचास वर्ष के विजन पर काम
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि आपदा में राज्य को भारी नुकसान हुआ है। इसके पुनर्निर्माण के लिए अगले पचास साल के विजन पर कार्ययोजना बना कर काम किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि केदारनाथ यात्रा की तैयारी चल रही है। सरकार का प्रयास है कि एक अक्तूबर से सीमित संख्या में यात्रियों को केदारनाथ जाने दिया जाए। उन्होंने कहा कि हेमकुंड और गंगोत्री में यात्रा शुरू की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से उत्तराखंड में पर्यटन को भी काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed