‘सरकार’ बनकर पहली बार पहुंचे हरीश रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री आस्कर फर्नांडीज ने हरिद्वार में कहा कि जल्द ही उत्तराखंड की सड़कें ठीक होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने बीआरओ को पूरी पैसा दिए जाने का निर्देश दिया है।
हरिद्वार से बिहारीघर तक संपर्क राजमार्ग के निर्माण की भी मंजूरी मिल गई है। इसके अतिरिक्त हरिद्वार में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की भी सहमति दे दी गई है.
सीएम ने ये प्रस्ताव केंद्र के सामने रखे थे जिन्हें केंद्र सरकार ने मान लिया है।
चैंपियन के घर पर जाएंगे सीएम
सरकारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री हरीश रावत सुबह साढे दस बजे के करीब खानपुर में बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनेंगे।
इसके बाद 12 बजकर 30 मिनट पर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन द्वारा लंढौरा स्कूल में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
पढ़ें,भट्ट टफ कम्प्टीटर हैं, उन्हें जीतना मुश्किल: हरीश
विधायक चैपिंयन के आवास पर कुछ देर रुकने के बाद सीएम रुड़की के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद विधायक प्रदीप बत्रा के आवास पर जाएंगे।
करीब बीस मिनट रुकने के बाद 3 बजकर 10 मिनट पर कलियर के लिए रवाना हो जाएंगे।
साबिर पाक की दरगाह पर टेकेंगे मत्था
मुख्यमंत्री पिरान कलियर में साबिर पाक की दरगाह पर मत्था टेकेने के साथ चादर भी चढ़ाएंगे। सरकारी तौर पर कार्यक्रम मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन ने दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कार्य योजना तैयार कर ली है।
दरगाह पर चादर चढ़ाने के बाद सीएम सड़क मार्ग से ही सवा चार बजे यहां से प्रस्थान कर जाएंगे।
पढ़ें,रावल का कृत्य सनातन धर्म के लिए आघाती: माधवाश्रम
सीएम के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। एसपी देहात अजय सिंह ने अरधिकारियों के साथ शाम के समय तैयारियों को अंतिम रुप दिया।
नेताओं को राय, शस्त्र न लाए
सीएम के दौरे के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं से लाइसेंस शस्त्र लेकर न चलने की हिदायत दी गई है। खुफिया सूत्रों को आशंका है कि पहले भी सीएम के दौरे के दौरान इस तरह की दिक्कत आ चुकी है।
प्रोटोकाल में होगी झिक-झिक
सीएम के प्रोटोकाल के दौरान काफी झिक-झिक होने की उम्मीद है। पुलिस और खुफिया विभाग ने सीएम के सुरक्षा को लेकर अलग से खाका तैयार किया है। जहां-जहां सीएम को आना है, वहां का अवलोकन करने के साथ नेताओं से कम लोगों की एंट्री का अनुरोध किया है।
पढ़ें, हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक
रावत के लोगों से करीबी रिश्ते होने के कारण दौरे के दौरान भारी भीड़ उमड़ने की पुलिस को आशंका है। ऐसे में काफी झिक-झिक हो सकती है। लंढौरा से शुरू होने वाले उनके काफिले में काफी भीड हो सकती है।
शहर में रहेंगे जाम के हालात
सीएम के आगमन के दौरान शहर में कई स्थानों पर जाम के हालत रहेंगे। लंढौरा से सीएम का काफिला सड़क मार्ग से होते हुए मिलिट्री चौराहे से शहर में प्रवेश करेगा।
इस दौरान हाइवे के दोनों तरफ के वाहन रोकने की तैयारी है। मेन रास्ते से सीएम काफिला जिला कांग्रेस कार्यालय जाएगा।
पढ़ें,भट्ट टफ कम्प्टीटर हैं, उन्हें जीतना मुश्किल: हरीश
नगर निगम के पुल से काफिला कलियर जाएंगे। इसी तरह ही काफिला वापस लाने की तैयारी है। ऐसे में जाहिर है कि काफिले को निकालने के लिए पुलिस को यातायात रोकना पडे़गा, जो जाम का सवब बनेगा।