फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harish Rawat Video viral taking bath at hand pump sitting on dharna for payment of sugarcane uttarakhand news

Uttarakhand: हैंडपंप पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को नहाते देख जुट गई भीड़, तेजी से वायरल होने लगा वीडियो

Wed, 10 May 2023 02:02 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 10 May 2023 02:02 PM IST
सार

पूर्व सीएम हरीश रावत अकसर चर्चा में रहते हैं। कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी अपने अलग अंदाज को लेकर। इस बार भी वह एक अलग वजह से चर्चा में आए हैं। 

विज्ञापन
Harish Rawat Video viral taking bath at hand pump sitting on dharna for payment of sugarcane uttarakhand news
पूर्व सीएम हरीश रावत ने धरनास्थल पर हैंडपंप के पानी से किया स्नान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इकबालपुर शुगर मिल के खिलाफ बकाया गन्ना भुगतान को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत धरने पर बैठे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान धरने में शामिल होने पहुंचे हैं। अधिकतर किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचे। मंगलवार को कार्यक्रम के दौरान जहां पदाधिकारियों की लड़ाई चर्चा बन गई वहीं आज बुधवार को पूर्व सीएम हरीश रावत भी सुबह से सोशल मीडिया पर छाए हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार को इससे मिल के सामने वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दोपहर करीब दो बजे स्कूल की छुट्टी हुई तो स्कूली बसें भी जाम में फंस गई। इससे स्कूली बच्चों को गर्मी और जाम से भारी परेशानी का सामना करना पड़़ा। इस बीच पुलिस ने वाहनों को साइड कर स्कूली बसों को निकलवाया।
विज्ञापन


जिस समय पूर्व मुंख्यमंत्री हरीश रावत और विधायक व अन्य किसान चीनी मिल गेट पर बैठे थे। इस दौरान संचालन को लेकर तीन पदाधिकारी आपस में भिड़ गए। उनकी मंच पर ही नोकझोंक हो गई। इससे एक बार को धरनास्थल पर गहमा गहमी की स्थिति बन गई। पूर्व मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रों का कर रहे जाप

बुधवार को पूर्व सीएम हरीश रावत ने हैंडपंप के पानी से स्नान किया। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल भी हुआ। जिसमें एक व्यक्ति हैंडपंप से पानी खींच रहा है जबकि हरीश रावत नहा रहे हैं। यही नहीं इसके बाद उन्होंने धरना स्थल पर बैनर के सामने ही पूजा अर्चना की। जिसमें हरीश रावत धार्मिक पुस्तक लिए हुए हैं और पाठ कर रहे हैं और उन्होंने मंत्रों का जाप भी किया। साथ ही धरना स्थल पर ही योगा भी किया और इसके बाद वहीं पर नाश्ता आदि भी किया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: वन भूमि में बनी 256 मजारों पर कार्रवाई, अवैध धर्मस्थलों को हटाने के लिए प्रदेशभर में अभियान तेज

इस दौरान उनके आसपास कांग्रेसी कार्यकर्ता और समर्थक भी जुटे रहे। बता दें कि पूर्व सीएम हरीश रावत ने विगत मंगलवार को इकबालपुर में किसानों के बकाया गन्ने के भुगतान की मांग को लेकर धरना शुरू किया था। धरना दो दिन चलना था और बुधवार को दोपहर 12:00 बजे धरना समाप्त की घोषणा की गई थी, लेकिन इस धरने को बुधवार शाम 6:00 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं एसडीएम आशीष मिश्रा मौके पर पहुंचे हैं और बकाया भुगतान की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed