{"_id":"ddd1714aec7c3972c096bb2b374bfbc5","slug":"harish-rawat-telling-lie-says-champiyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियन के निशाने पर अपनी ही पार्टी के सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैंपियन के निशाने पर अपनी ही पार्टी के सांसद
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 01 Oct 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर के कांग्रेस विधायक और उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कुंवर प्रणव चैंपियन ने केंद्रीय मंत्री हरीश रावत पर सोमवार को जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
कहा कि रावत हरिद्वार के बालावाली में जिस रेलवे पुल की स्वीकृति का श्रेय ले रहे हैं, वह उनकी 11 साल की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने रावत पर जनता से ताल्लुक न रखने और झूठ बोलने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
हरीश रावत पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप
सोमवार को अरण्य विकास भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में चैंपियन ने कहा कि बालावाली रेलवे पुल को स्वीकृत कराने के लिए वह तब से संघर्ष कर रहे हैं, जब रेल मंत्री नीतीश कुमार थे। कई कागजात बतौर साक्ष्य पेश भी किए।
विज्ञापन
चैंपियन ने स्थानीय सांसद हरीश रावत पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि जनता बाढ़ से परेशान है, सीएम विजय बहुगुणा प्रशासन को मलबा हटाने का निर्देश दे चुके हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही।
अफसरशाही पूरी तरह बेलगाम
अधिकारियों पर भी सवाल उठाते हुए चैंपियन ने कहा कि प्रदेश की अफसरशाही पूरी तरह बेलगाम हो गई है। बताया कि इस संबंध में वह मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
इस दौरान एक सवाल के जवाब में चैंपियन ने कहा कि हरक सिंह रावत के आवास पर हुए गोलीकांड से उनका सरोकार नहीं है। यह अध्याय अब बंद हो चुका है। इस प्रकरण में उन्हें कुछ भी नहीं बोलना।