फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat take charge of chief minister

'पुनर्निर्माण करने के बाद ही जाउंगा सीएम हाउस'

Wed, 05 Feb 2014 09:58 AM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 05 Feb 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
harish rawat take charge of chief minister

मुख्यमंत्री हरीश रावत आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण और पुनर्स्थापना कार्यों के नतीजे आने तक सीएम हाउस में शिफ्ट नहीं होंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस आला का आपदा प्रभावित क्षेत्रों पर सीएम को फोकस रखने की सलाह के बाद हरीश रावत ने अपनी प्राथमिकताएं तय कर दी हैं।

एक साल का टारगेट
सीएम खुद तो आपदा प्रभावित क्षेत्रों का नियमित दौरा करेंगे ही साथ ही मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। रावत ने कहा है कि वह एक वर्ष का टारगेट लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को सचिवालय स्थित सीएम कार्यालय में हरीश रावत ने सपरिवार पूजा अर्चना के बाद कामकाज संभाल लिया है। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि वह पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से आशीर्वाद लेकर लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया गांधी ने दी सलाह
सोनिया गांधी ने उन्हें आपदा ग्रस्त क्षेत्रों पर फोकस रखने की सलाह दी है। सीएम रावत ने कहा कि बीते दो बरस में बहुत से काम शुरू हो चुके हैं।

अब 9 फरवरी से विकास संकल्प दिवस मना रह हैं, जिसके तहत मंत्री क्षेत्रों में जाकर विकास योजनाओं में तेजी लाएंगे। उन्होंने कहा कि पुनर्वास और पुनर्निर्माण के कार्यों को तेजी से पूरा करना है।


जब तक आपदा प्रभावित क्षेत्रों में कार्य संतोषजनक नहीं हो जाता और धरातल पर विकास नहीं दिखता तब तक वह सीएम हाउस में शिफ्ट नहीं करेंगे।

नहीं होगी बदलाव
सीएम विजय बहुगुणा के इस्तीफा देने से पूर्व कुछ कांग्रेसियों को सौंपे दायित्वों पर हरीश बोले कि मैं अब पहले का जवान हरीश रावत नहीं रहा हूं। उन्होंने साफ किया कि जो दायित्व दिया है उसमें बदलाव की बात ही नहीं उठती।

उमा भारती की ली चुटकी
भाजपा नेता उमा भारती को प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर रावत ने चुटकी ली है कि उनसे पुरानी दोस्ती रही है। रावत ने कहा कि आला कमान ने उनका कोई कार्यकाल समयबद्ध तय नहीं किया है, लेकिन वह खुद एक वर्ष का टारगेट लेकर चले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed