चारधाम यात्रा पर मुख्यमंत्री ने लगाई फिलहाल रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने फिलहाल चार दिनों के लिए चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी है। इसकी घोषणा शुक्रवार को खुद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने की।
उन्होंने कहा कि मैं प्रकृति से बड़ा नहीं हूं लेकिन फिर भी इतने दिनों तक चली यात्रा में किसी तरह की कोई जन नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने फिर दोहराया कि अगर इस साल यात्रा न शुरू करता तो प्रदेश एक-डेढ़ साल पिछड़ जाता।
मैंने बहुत सोच समझकर यात्रा शुरू करने का खतरा मोल लिया जो राज्य के हित में था। उनका कहना है कि चार दिनों के बाद मौसम और जमीनी हालत को देखते हुए आगे की यात्रा की तिथियां फिर से तय करेंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अभी तक जो यात्री रास्ते खराब होने के कारण इधर-उधर रुके हैं सरकार ने उनकी सुरक्षा और खानपान के इंतजाम किए हैं।
रामदेव को कानून का पालन करने की सलाह
वहीं भारी बारिश को देखते हुए सरकार ने शेल्टर चिंहित कर लिए हैं ताकि प्रभावित गांव और स्थानीय लोगों को वहां सुरक्षित बसाया जा सके। उनका कहना है कि मानसून में पहाड़ों पर ऐसी दिक्कतें नई नहीं हैं। सरकार ने लोगों को बसाने और खाने का इंतजाम किया है।
बाबा रामदेव के प्रशासन की अनदेखी कर गंगोत्री से वापस लौटने और रास्ते में फंसे होने की बात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों का आदर सम्मान करते हैं उन लोगों को भी देखना चाहिए। चाहे छोटी अथार्टी ही क्यों न हो कानून का पालन करना चाहिए।
सीएम ने कहा फिलहाल उन्हें गौमुख से निकाला है और अभी भी निकालना है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर संतोष जताया इस बार छह-सात घंटे से अधिक कोई रास्ता बंद नहीं रहा है।
भविष्यवाणियों से सीएम भी भ्रमित
मुख्यमंत्री ने बताया सोनप्रयाग के पुल को लेकर भी खबरें आ रही हैं। नदी के कटाव के चलते पुल धसा है इसे बीआरओ ठीक कर रहा है। संवेदनशील स्थानों पर एसडीआरएफ तैनात है। हर साल मानसून में बड़ी संख्या में सड़कें और पुल प्रभावित होते हैं।
मौसम को लेकर कई एजेंसियों से मिल रही सूचनाएं और भविष्यवाणियों को लेकर मुख्यमंत्री हरीश रावत भी भ्रमित हैं। जब सीएम से पूछा गया कि अलग-अलग एजेंसियों की अलग जानकारियां पैनिक फैला रही हैं तो मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सभी एजेंसियों की रिपोर्टों का सार ले रहे हैं।
कहा कि मानसून आ गया है अत इसमें क्या सावधानियां बरतनी है लोगों को जनजीवन सुरक्षित रखने के लिए क्या क्या कदम उठाने हैं, इन बातों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।