फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat statement on sugarcane price.

यूपी जैसे हालात नहीं बनाएगी सरकार: हरीश

Wed, 31 Dec 2014 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 31 Dec 2014 02:42 AM IST
विज्ञापन
harish rawat statement on sugarcane price.

उत्तराखंड सरकार द्वारा गन्ने के नए मूल्य को लेकर चारों ओर हो रहे विरोध और शोर के बीच मुख्यमंत्री इस मामले में दोबारा विचार करने के मूड में नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने साफ तौर पर कहा कि प्रदेश सरकार ने गन्ने का जो मूल्य घोषित किया है वह काफी सोच समझकर घोषित किया है ताकि प्रदेश में उत्तर प्रदेश जैसे हालात पैदा न हो। जहां गन्ना किसानों का करोड़ों रुपये बकाया पड़ा है और भुगतान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


गन्ना मूल्य पर अडिग
ग्राम लाठरदेवा शेख में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में भाग लेने आए मुख्यमंत्री हरीश रावत से जब पत्रकारों ने गन्ने के दाम को लेकर किसानों के भड़के आक्रोश के बारे में पूछा तो उनका कहना था कि सरकार ने सही निर्णय लिया है। जो दाम घोषित किया गया है वह मुनासिब है और बहुत सोच समझकर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में नहीं होता भुगतान
सरकार ऐसा कोई निर्णय नहीं लेना चाहती जिससे किसानों की परेशानी और ज्यादा बढ़े तथा उत्तराखंड में भी उत्तर प्रदेश जैसे हालात बन जाए। जहां किसानों को उनके गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में गन्ना भुगतान की स्थिति को बेहतर बताया और कहा कि सरकार अधिकतर भुगतान करा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed