{"_id":"687f4104020d0764d707f79d","slug":"harish-rawat-statement-on-resignation-of-vice-president-jagdeep-dhankhar-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर हरीश रावत का बयान, बोले- दो लोग ही बता सकते हैं असली वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर हरीश रावत का बयान, बोले- दो लोग ही बता सकते हैं असली वजह
Tue, 22 Jul 2025 01:22 PM IST
रेनू सकलानी
एएनआई न्यूज, देहरादून
एएनआई न्यूज, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:22 PM IST
सार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ने कहा कि इसके पीछे की सही वजह केवल दो ही लोग बता सकते हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम हरीश रावत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्रीव कांग्रेस नेता हरीश रावत का बयान सामने आया है। उन्होंने इसे बिहार चुनाव से जोड़ा है। हरीश रावत ने कहा कि धनखड़ जी की त्यागपत्र की जो आकस्मिकता है और जो समय का चयन है वो दोनों कई कहानियां, कई बातें कहती हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kanwar Yatra: 12 दिन में 3.56 करोड़ कांवड़ यात्री पहुंचे हरिद्वार, दून में देखें कप्तान ने कैसे संभाला मोर्चा
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस इस्तीफे के पीछे वो बहुत गहरी बात छिपी है और उस गहराई का स्पष्टीकरण केवल पीएम या जगदीप धनखड़ जी दे सकते हैं। कहा कि उनके इस्तीफे के बाद तत्काल नाम में चलने लगे उन नामों में अधिकांश नाम वो है जो किसी न किसी रूप में बिहार चुनाव को प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन