फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat security break again.

हरीश रावत की सुरक्षा में फिर लगी सेंध, उठे सवाल

Sun, 30 Nov 2014 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 30 Nov 2014 08:28 PM IST
विज्ञापन
harish rawat security break again.

उत्तराखंड के रूड़की में बीएसएम चौक के पास सीएम के काफिले में एक बाइक सवार युवक ने एक बार सेंध लगा दी। युवक पीछे से बाइक लेकर काफिले में घुसा था। इससे पुलिस की सतर्कता और सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए। सप्ताह भर के अंदर सीएम की सुरक्षा में चूक का ये दूसरा मामला है।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत युवक को हिरासत में ले लिया। युवक शहर के अंबर तालाब कॉलोनी निवासी बताया जा रहा है।

रविवार को आवास विकास में सीएम हरीश रावत यूपी के पूर्व एमएलसी गजे सिंह के आवास से निकले थे। सीएम हरीश रावत का काफिला बीएसएम चौक की ओर कड़ी सुरक्षा के बीच जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान बीएसएम चौक के पास सीएम के काफिले में पीछे की ओर से एक युवक बाइक लेकर घुस गया। युवक के काफिले में घुसने से सुरक्षा में लगी सेंध से पुलिस के हाथ पांव फूल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

harish rawat security break again.

एकाएक ही घटना पर चौक पर मौजूद एक थानाध्यक्ष अपने सहयोगियों के साथ सतर्क हो गए और आरोपी बाइक सवार को हिरासत में ले लिया।

सीएम का काफिला निकलने के बाद पुलिसकर्मियों ने युवक की पिटाई भी कर दी। युवक के नशे में होने की बात सामने आई है। युवक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अंबर तालाब कॉलोनी निवासी है। गंगनहर कोतवाली में युवक पुलिस हिरासत में है।

सप्ताह के अंदर दूसरी घटना
सीएम की सुरक्षा में इस तरह किसी के घुस जाने से पुलिस की सतर्कता और सुरक्षा चौकसी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक सप्ताह के अंदर सीएम की सुरक्षा में सेंध का ये दूसरा मामला है।

इससे पहले हल्द्वानी में लाडली के परिजनों से मिलकर लौट रहे सीएम हरीश रावत की गाड़ी पर हमला कर दिया गया था जिसमें गाड़ी का शीशा टूट गया था। सप्ताह भर के अंदर हुई इस घटना से पुलिस के रवैये पर सवाल उठने स्वाभाविक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed