हरीश रावत ने बागी विधायकों को क्यों कहा गर्म आलू?
- बोले, गर्म आलू को खाया नहीं जा सकता
- बागी विधायकों को कोई पनाह नहीं देगा
- भाजपा के प्रदर्शनों को बताया घड़ियाली आंसू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि बागी विधायक गर्म आलू की तरह हैं। कभी किसी की जेब में कभी हाथ में और जिस तरह से गर्म आलू को नहीं खाया जा सकता, उसी तरह से इन विधायकों को भी कोई पनाह नहीं दे सकता।
सोमवार को जयराम आश्रम में पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि बागियों को कभी कोई अपना घर नहीं देता। पता नहीं कब वह किसका भेद खोलकर क्या कर डालें। भाजपा की तरफ से किए जा रहे प्रदर्शनों पर उन्होंने कहा कि घड़ियाली आंसू बहाने वालों को सब जानते हैं।
अर्द्घकुंभ में उम्मीद के मुताबिक कम श्रद्धालुओं के आने पर उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश में सरकार थी तो अपेक्षा के सापेक्ष जनता आ रही थी, लेकिन जब सरकार चली गई तो जनता में गलत संदेश गया। उन्होंने चारधाम यात्रा पर कहा कि उनके शासनकाल में पर्याप्त संसाधन जुटाए गए हैं। सभी व्यवस्थाएं उनकी ओर से कर दी गई थीं, यदि प्रशासन ने उन्हें ठीक से संचालित किया तो एक करोड़ लोग चारधाम यात्रा करने के लिए आएंगे।
नौटंकी करते फिरते है हरीश रावत: संजय गुप्ता
भाजपा के लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बहुत बड़े नौटंकीबाज व्यक्ति है। प्रदेश में इतना बड़ा भ्रष्टाचार करने के उपरांत भी वह जनता के बीच जाते है, यह बहुत ही शर्म की बात है। उन्होंने शराब, खनन, आपदा में प्रदेश को लूटा। आपदा में केंद्र से मिले धन को ठिकाने लगाया गया। नदियों में भारी खनन के बावजूद भी राजस्व जमा नहीं हुए।
सोमवार पत्रकारों से वार्ता करते हुए संजय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के अधिकारी, मंत्री और ओएसडी मिलकर नगद लेकर डकार गए। 20-25 ओएसडी नियुक्त किए थे वह एक बहुत बड़ा लुटेरा गैंग था और गैंग के सरगना हरीश रावत थे। उन्होंने कहा कि पहले शाहिद का शराब स्टिंग और फिर हरीश रावत का विधायक खरीद फरोख्त स्टिंग आया। इसके बावजूद भी हरीश रावत ढोंग रचते हुए लोकतंत्र बचाओ रैली करते हुए फिरते हैं। कहा कि उन्हें तो अज्ञातवास में चला जाना चाहिए था।