फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat said he is not out CM

'मैं नॉट आउट बैट्समैन हूं, फिर बनेगी अपनी सरकार'

Thu, 05 Jan 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 05 Jan 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
harish rawat said he is not out CM
सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खुद को नॉट आउट बैट्समैन बताते हुए प्रदेश में फिर से कांग्रेस सरकार आने का दावा किया है। कहा कि अपने ढाई साल के कार्यकाल में उन्होंने करीब 4100 घोषणाएं की, जिनमें से 64 फीसदी पूरी हो गई हैं या उनपर कार्य गतिमान है।

विज्ञापन


20 फीसदी घोषणाएं ऐसी हैं जिनपर अलग-अलग स्तरों पर कार्रवाई हो रही है। यानी 84 फीसदी घोषणाएं किसी ना किसी रूप में क्रियान्वित की जा रही हैं। कहा कि कांग्रेस सरकार ने विकास का रोडमैप तैयार करने का काम किया है। आगे जो भी सरकार आएगी उसको इसी रोडमैप पर चलना होगा।
विज्ञापन


बुधवार को विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होने के कुछ घंटे बाद सीएम रावत बीजापुर गेस्ट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। बताया कि सरकार ने मलिन बस्तियों के नियमतीकरण के लिए 400 रुपये और जिलों के पुनर्गठन के लिए 1000 हजार रुपये का कॉपर्स फंड बनाया है। आपदा से होने वाली क्षति का मुआवजा भी बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि इसके लिए पैंसा कहा से आएगा, तो सरकार ने इसके लिए पैंसे की व्यवस्था कर ली है। बताया कि प्रदेश में एंट्री टैक्स, वाटर टैक्स और निर्माण सेस से राज्य कोष में प्रतिवर्ष 2000 करोड़ रुपये आएंगे। उन्होंने समाज कल्याण, महिला कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, बिजली, सड़क निर्माण आदि से संबंधित प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा दिया।

साथ ही पर्यटन, कला-संस्कृति के क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में कैबिनेट की भी सर्वाधिक मीटिंग हुई, इसके चलते उनके हर फैसले पर कैबिनेट की मुहर लगी। 

आचार संहिता के पालन के दिए निर्देश
चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आचार संहिता का पालन कराने के लिए कहा है। कहा कि इसके लिए उनके स्तर से सचिवों और जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मंत्रियों को भी अवगत करा दिया जाएगा कि आचार संहिता के दायरे में रह कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का पालन करते हुए प्रदेश के विकास की गति को बरकरार रखा जाएगा। 


जिलों के गठन के मुद्दे पर भाजपा को घेरा 
मुख्यमंत्री ने जिलों के गठन के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने जिलों के गठन के लिए कुछ भी नहीं किया था। इसका जीओ भी जारी नहीं हुआ था, इसके बाद भी भाजपा के एक नेता पांच साल तक जिलों के गठन का ढोल पिटते रहा। उनकी सरकार ने जिलों की गठन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 1000 करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड बनाया है। अब जो भी सरकार आएगी उसको इस रोडमैप पर काम करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed