फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harish Rawat said Dhami government working on Lalu formula Questions raised regarding Global Mackenzie Company

Uttarakhand: पूर्व सीएम हरीश रावत बोले- लालू के फार्मूले पर काम कर रही धामी सरकार, इस फैसले पर उठाए सवाल

Sun, 16 Apr 2023 03:50 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 16 Apr 2023 03:50 PM IST
सार

 पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि सरकार हल्द्वानी में हाईकोर्ट बनाने की बात कह रही है। ऐसा होने से हल्द्वानी पूरी तरह से चोक हो जाएगा। हल्द्वानी के चोक होने का मतलब है, पूरा कुमाऊं अंचल चोक हो जाएगा। देहरादून में भी सरकारी कार्यालयों की संपत्तियों को बेचकर रायपुर में नया कांप्लेक्स बनाने की बात हो रही है।

विज्ञापन
Harish Rawat said Dhami government working on Lalu formula Questions raised regarding Global Mackenzie Company
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धामी सरकार की ओर से ग्लोबल मैकेंजी कंपनी के सुझावों पर काम करने को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह ठीक वैसा ही है, जैसा लालू प्रसाद यादव ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे की जमीनों को बेचकर भारतीय रेलवे को मुनाफे में ला दिया था। बाद रेलवे को इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़े थे। उन्होंने कहा कि यह फार्मूला राज्यहित में नहीं है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए पूर्व सीएम रावत ने कहा कि कंपनी के सुझाव में सरकार हल्द्वानी में हाईकोर्ट बनाने की बात कह रही है। ऐसा होने से हल्द्वानी पूरी तरह से चोक हो जाएगा। हल्द्वानी के चोक होने का मतलब है, पूरा कुमाऊं अंचल चोक हो जाएगा। देहरादून में भी सरकारी कार्यालयों की संपत्तियों को बेचकर रायपुर में नया कांप्लेक्स बनाने की बात हो रही है।

विज्ञापन

देहरादून पहले से भी ज्यादा समस्या ग्रस्त
रायपुर मतलब देहरादून। यहां के रायपुर की तुलना छत्तीसगढ़ के नए रायपुर से नहीं कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ में नया रायपुर हजारों एकड़ भूमि में बन रहा है और हम एक मुट्ठी भर भूमि में रायपुर में सारे सरकारी कार्यालयों, सचिवालय, विधानसभा आदि को सीमित कर देना चाहते हैं, ताकि देहरादून के आवागमन का सारा रास्ता चोक हो जाए और देहरादून पहले से भी ज्यादा समस्या ग्रस्त हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun: नशा मुक्ति केंद्र में संचालक और मैनेजर ने बेसबॉल के बैट से पीटकर की थी युवक की हत्या, चार गिरफ्तार

... तब लाएंगे भू-कानून, जब सारी जमीनें बिक जाएंगी

पूर्व सीएम ने कहा कि कल तक भू-कानून का शोर पूरे राज्य में था, अब फिर से जनता और सरकार सो गई है। सरकार शायद तब नया भू-कानून लेकर आएगी, जब गांव-गांव की जमीन बिक जाएगी। सरकार को अच्छा लग रहा है, जमीनें बिक रही हैं। प्रति व्यक्ति औसत आमदनी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा से इसके लिए आवाज उठ रही है। इस आवाज को पूरे राज्य से उठनी चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed