फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harish Rawat said: assets details Between UP and Uttarakhand keep in assembly CM Pushkar Singh Dhami

हरीश रावत बोले: यूपी-उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों का ब्योरा विधानसभा में रखें सीएम, किसकी आंखों में धूल झोंकी जा रही?

Sun, 08 May 2022 02:45 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 08 May 2022 02:45 PM IST
सार

हरीश रावत ने फेसबुक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा है कि यह परिसंपत्तियों का कैसा बंटवारा है। एक बंटवारा बड़ी धूमधाम से चुनाव से पहले किया गया था।

विज्ञापन
Harish Rawat said: assets details Between UP and Uttarakhand keep in assembly CM Pushkar Singh Dhami
हरीश रावत और पुष्कर सिंह धामी - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से यूपी और उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों को लेकर हुए समझौते से संबंधित ब्योरा विधानसभा के पटल पर रखने की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसकी आंखों में धूल झोंकी जा रही है।
विज्ञापन


रावत ने इस संबंध में अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा, यह परिसंपत्तियों का कैसा बंटवारा है। एक बंटवारा बड़ी धूमधाम से चुनाव से पहले किया गया था। खूब ढोल पीटा गया था। तब भी हमने कहा था कि उत्तराखंड के हितों के साथ खिलवाड़ हुआ है। हमने ब्योरेवार कहां-कहां उत्तराखंड के हितों के साथ समझौता व समर्पण किया गया उत्तर प्रदेश को, वह सब बिंदु बताए थे।
विज्ञापन


आज भी वही सब बातें दोहराई जा रही हैं, जिन जलाशयों पर हम स्वामित्व मांग रहे हैं, उनमें हमको जल क्रीड़ा की अनुमति देना, यह किसकी आंखों में धूल झोंकी जा रही है। हम टिहरी डैम पर अपना हिस्सा चाह रहे हैं, उसके विषय में यह कह दिया गया है कि न्यायालय से भी मामले वापस लिए जाएंगे। जो जमीन दरिया गुर्ज हो गई हैं, वो हमको ट्रांसफर होंगी और जो जमीनें उपयोगी हैं, उन जमीनों के विषय में समझौते में कोई उल्लेख नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...महिला यात्री को रोक बोला पुलिस कर्मी: 'मैंने एक क्वाटर पी रखा है और अपनी ड्यूटी पर खड़ा हूं' पढ़ें विरोध किया तो क्या कहा?

उन्होंने उत्तर प्रदेश को हरिद्वार में भागीरथी अतिथि आवास बनाने की अनुमति को लेकर भी सवाल किया। लिखा, उत्तराखंड को इस समझौते से कुछ भी हासिल होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। मैं, मुख्यमंत्री से आग्रह करूंगा कि वो इसके ब्योरे को विधानमंडल के पटल पर रखें। वहां राजनीतिक दलों की बैठक बुलाएं और उस बैठक में इस पर ब्योरेवार चर्चा करें अन्यथा हम यही कहेंगे कि योगी जी के प्रभाव में आकर उत्तराखंड के हितों के साथ समझौता कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed