{"_id":"627733cb264a0f0ece31eaf5","slug":"chardham-yatra-2022-policeman-suspended-for-harassing-pilgrims-stopping-female-pilgrim-in-uttarakashi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला यात्री को रोक बोला पुलिस कर्मी: 'मैंने एक क्वाटर पी रखा है और अपनी ड्यूटी पर खड़ा हूं' पढ़ें विरोध किया तो क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला यात्री को रोक बोला पुलिस कर्मी: 'मैंने एक क्वाटर पी रखा है और अपनी ड्यूटी पर खड़ा हूं' पढ़ें विरोध किया तो क्या कहा?
Sun, 08 May 2022 08:50 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/बड़कोट
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/बड़कोट
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 08 May 2022 08:50 AM IST
सार
महिला यात्री को रोकने का एक वीडियो वायरल होने पर पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया।महिला यात्री ने जब वाहन बेवजह वाहन रोके जाने का विरोध किया, तो पुलिसकर्मी अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों का वाहन रोककर परेशान करने के आरोपी पुलिसकर्मी को एसपी ने निलंबित कर दिया है। तीर्थयात्री ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिस पर डीजीपी ने एसपी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
बीते शुक्रवार को यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर जाम लग गया था, जिससे यात्रियों को वापसी में काफी देर हो गई। इससे यात्री वापसी के दौरान रात्रि ढाई बजे तक बड़कोट पहुंचते रहे। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वीडियो में बड़कोट क्षेत्र में कुछ पुलिसकर्मियों ने यात्रियों के एक वाहन को रोका।
विज्ञापन
वाहन में सवार महिला यात्री पुलिस से वाहन रोके जाने का कारण पूछ रही है। साथ ही पुलिस कर्मियों द्वारा 100 रुपये मांगे जाने का कारण भी पूछ रही है। महिला यात्री वीडियो में कह रही है कि वाहन में उसकी मां भी सवार है, जिसकी तबियत खराब है। बावजूद इसके पुलिसकर्मी वाहन को जाने नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो में एक पुलिस कर्मी शराब के नशे में महिला यात्री से बात करते हुए भी सुनाई दे रहा है। उक्त वीडियो के वायरल होने पर डीजीपी ने एसपी उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी को जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद बड़कोट थाने में तैनात कांस्टेबल अंकुुुुर चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। मामले में एसपी से जानकारी लेनी चाही, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
जनपद में पटरी से उतर रही यातायात व्यवस्था
चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से ही जनपद में यातायात व्यवस्था पटरी से उतर रही है। यात्रियों को जगह-जगह जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सबसे दयनीय स्थिति यमुनोत्री हाईवे पर है। चारधाम यात्रा के शुरू होने के कुछ दिन बाद ही पुलिस के दावों की पोल खुलने लगी है। न तो पुलिस कर्मियों में अधिकारियों का भय दिख रहा है और न ही कार्य के प्रति जिम्मेदारी।ये भी पढ़ें..जय बदरी विशाल: बदरीनाथ धाम के कपाट खुलते ही जयकारों से गूंजी बदरीपुरी, तस्वीरों मे देखें कैसे भक्ति में डूबे श्रद्धालु
मैंने एक क्वाटर पी रखा है
वीडियो में पुलिसकर्मी महिला यात्री से कह रहा है कि मैंने एक क्वाटर पिया है और मैं अपनी ड्यूटी पर खड़ा हूं। महिला यात्री ने जब वाहन बेवजह वाहन रोके जाने का विरोध किया, तो पुलिसकर्मी कह रहा है कि हम तो रोकेंगे ही हमारा काम ही रोकेने का है।मामले की जांच कर रिपोर्ट एसपी को भेजी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई हैै। -सुरेंद्र भंडारी, सीओ बड़कोट।