फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harish Rawat PC made serious allegations against BJP said- internal security state and country is being harmed

Harish Rawat: 40 कारतूस पकड़े जाने सहित इन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा, इस बात पर बोले- 'कैट आउट ऑफ द बैग'

Sat, 07 Sep 2024 05:30 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 07 Sep 2024 05:30 PM IST
सार

हरीश रावत ने पत्रकारवार्ता कर प्रदेश और देश के गंभीर मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा जब-जब कमजोर होती है तो मजार-मजार करने लगती है।

विज्ञापन
Harish Rawat PC made serious allegations against BJP said- internal security state and country is being harmed
हरीश रावत की पत्रकारवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता हरीश रावत ने पत्रकारवार्ता कर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने 40 जिंदा कारतूस के साथ पकड़े गए विधायक के भाई से लेकर बेटियों के साथ हो रहे अपराध तक के मामले में सरकार को घेरा।

विज्ञापन


शनिवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में हरीश रावत ने सरकार के सामने कई सवाल खड़े किए। कहा कि भाजपा इतनी बड़ी गौ भक्त है कि गौ मांस का निर्यात तीन गुना बढ़ा है। रुड़की मामले में न तो पुलिस सरंक्षित मांस पकड़ पाई और न ही कोई अन्य सामान। पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने खुद ही उस युवक को मारा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा कमजोर होते ही मजार-मजार करती है...
हरदा ने कहा कि आज हरिद्वार के व्यापारी अपनी सुरक्षा को लेकर धरने पर हैं। 11 को मैं भी पदयात्रा करुंगा। हरिद्वार में लुटेरों की हिम्मत देखिये कि वो नकाब पहनकर भी नहीं आए। गोकशी के मामले में ही नहीं इस डकैती में भी सत्ता पक्ष सवालों के घेरे में है।


ये भी पढ़ें...वरुणावत पर्वत: भूस्खलन क्षेत्र का सर्वेक्षण शुरू, ड्रोन ऑपरेटर और SDRF के साथ पहाड़ी की ओर रवाना हुई टीम

हरीश रावत ने राज्य और देश की आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाए जाने की भी बात कही। कहा कि सीमावर्ती इलाके में सत्तारूढ़ दल से जुड़े व्यक्ति को बचाने की कोशिश हो रही है। बनबसा नेपाल सीमा पर एक विधायक का भाई 40 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ने के मामले को राज्यपाल तक ले जाएंगे। ये साधारण कारतूस नहीं है। ये विस्फोटक कारतूस है।

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की टिप्पणी पर हरीश रावत ने कहा कि मैंने हमेशा कहा कि जितने प्रिय निर्णय हैं, वह सामूहिक हैं। जो अप्रिय निर्णय हैं वो केवल मेरे हैं। उन्होंने अंग्रेजी कहावत 'कैट आउट ऑफ द बैग'  के जरिए निशाना साधा। कहा कि जब जब भाजपा कमजोर होती है। तब तब मजार मजार करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed