फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat met with accident.

शीशे का दरवाजा टूटा, बाल-बाल बचे CM

Mon, 05 Jan 2015 10:30 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 05 Jan 2015 10:30 AM IST
विज्ञापन
harish rawat met with accident.

रविवार रात करीब पौने नौ बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत बाल-बाल बच गए। भीड़ के दबाव के चलते शीशे का भारी दरवाजा दो हिस्सों में टूट गया। मुस्तैद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने दरवाजे को संभाला।

विज्ञापन


भीड़ के दबाव के चलते हुआ हादसा

श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का जन्मदिन गीत गोविंद मंडप में मनाया जा रहा था। मुख्यमंत्री आचार्य को शुभकामना देने के बाद कार्यक्रम स्थल से निकले तो भीड़ भी साथ चली। जैसे ही मुख्यमंत्री गेट पर पहुंचे तो भीड़ के दबाव के चलते आधा खुला शीशे का गेट टूट गया।
विज्ञापन


ऊपर का हिस्सा गिरता इससे पहले ही दो पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने उसे संभाल लिया तब जाकर मुख्यमंत्री वहां से निकले। लेकिन मुख्यमंत्री को दरवाजा टूटने का अहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


....तब जाकर व्यवस्था संभली
इससे पहले सीएम जब आचार्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह के पास पहुंचे तब भी करीब दस मिनट तक कांग्रेसियों ने उन्हें घेरे रखा। संचालनकर्ता मंच से चिल्लाता रहा लेकिन किसी ने नहीं सुनी। जब सब वीआईपी मंच की ओर बढे़ तब जाकर व्यवस्था संभल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed