फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat met bahuguna supporter mla

सरकार बचाने बहुगुणा के दरबार में पहुंचे हरीश

Sun, 23 Mar 2014 07:04 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 23 Mar 2014 07:04 PM IST
विज्ञापन
harish rawat met bahuguna supporter mla

कद्दावर नेता सतपाल महाराज के कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी में बिखराव रोकने की कोशिशें तेज हो गई हैं। कांग्रेस के विधायक मोटे तौर पर अलग-अलग तीन धड़ों में बंटे दिख रहे हैं।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के समर्थक कहे जाने वाले 13 विधायक भोज के बहाने उनके घर पर जुटे। हरीश रावत को एक साथ 13 विधायकों का आंकड़ा कुछ राहत जरूर दे सकता है लेकिन उन्हें भी पता चल गया कि जो तेरा है, वो मेरा नहीं है।  
विज्ञापन


विजय बहुगुणा के घर हुई बैठक का मकसद कांग्रेस को मजबूती देने का जरूर था लेकिन कहीं न कहीं बैठक के बहाने एक गुट अपनी ताकत दिखाना चाहता था। बैठक में हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य भी बाद में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं पहुंचे महाराज खेमे के विधायक

harish rawat met bahuguna supporter mla

बैठक में न तो हरीश रावत और न ही महाराज के खेमे से जुड़े विधायक पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे एकजुटता की बात तो हुई लेकिन पुराने शिकवे-शिकायतों की बिसात पर।

पढ़ें, पीडीएफ के हाथ है उत्तराखंड सरकार की चाबी

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पर चर्चा हुई, लोकसभा उम्मीदवारी पर चर्चा हुई और दबी जुबान मंत्री अमृता रावत से मंत्रालय छीनने की बात भी उठी।

पढ़ें, देश भर में नमो-नमो करेंगे सतपाल महाराज

बहुगुणा के समर्थक उन्हें संकटमोचक मान रहे हैं जबकि उत्तराखंड की राजनीति में हाल के घटनाक्रम में इसे संदिग्ध पहल माना जा रहा है।

पीडीएफ भी बंटा कई गुटों में

harish rawat met bahuguna supporter mla

कांग्रेस सरकार को खींच रहे निर्दलीय और अन्य दलों के विधायकों के फ्रंट पीडीएफ में भी समर्थन को लेकर एकता नहीं दिख रही है। कुल मिलाकर उत्तराखंड की हरीश सरकार के लिए अंकगणित अभी अनुकूल नहीं है।

पढ़ें, धर्म और राजनीत‌‌ि दोनों में महाराज का दबदबा

प्रदेश के बदले राजनीतिक हालात में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा शनिवार को सक्रिय दिखे। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास केठीक बगल में स्थित अपने घर पर समर्थक विधायकों को दावत पर बुलाया।

पढ़ें, पीडीएफ के हाथ है उत्तराखंड सरकार की चाबी

पड़ोसी के घर दावत की सूचना मुख्यमंत्री को भी थी। बताते हैं मुख्यमंत्री भी चाहते थे कि विधायकों की भावनाओं को टटोला जाए।

बैलेंस ऑफ पॉवर की उठी बात

harish rawat met bahuguna supporter mla

सहभोज में बाद में मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य भी पहुंच गए थे। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, विधायक सुबोध उनियाल, राजकुमार, उमेश शर्मा काऊ, प्रीमत सिंह, मदन बिष्ट, शैलेंद्र मोहन सिंघल, सुंदर लाल मंद्रवाल, विक्रम सिंह नेगी, विजय पाल सिंह सजवाण, प्रदीप बत्रा, नवप्रभात वहां पहले से मौजूद थे।

पढ़ें, दोस्त के कहने पर महाराज ने पहना भगवा चोला

बताया जा रहा है कि बहुगुणा समर्थकों ने मुख्यमंत्री पर इस बात का भी दबाव बनाया है कि प्रदेश अध्यक्ष गढ़वाल से ही बनाकर दोनों पक्षों में पॉवर बैलेंस लाएं। कुछ विधायकों ने देरी से विभाग बांटने और मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

नेता बताते रहे सामान्य मुलाकात

harish rawat met bahuguna supporter mla

यह सीएलपी की बैठक नहीं थी। जो विधायक देहरादून में थे, उन्हें भोजन पर बुलाकर लोकसभा चुनाव आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। महाराज के जाने से ‘डैमेज’ जैसी बात काल्पनिक है। महाराज जिस रास्ते पर चल पड़े, उससे उन्होंने कई मित्र खो दिए।
-विजय बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री

पार्टी में एकजुटता है। सरकार स्थिर है। सहयोगी दलों के अपमान का सवाल नहीं उठता। उनके बल पर ही सरकार चल रही है। महाराज देवी-देवताओं व साधु संतों के पत्तल उठाने भाजपा में नहीं गए हैं, बल्कि सांप्रदायिक ताकतों के झूठे पत्तल उठाने गए हैं। बहुगुणा के घर भोज के पीछे दबाव की कोई राजनीति नहीं है।
-हरीश रावत, मुख्यमंत्री

लेकिन सुंदर लाल तो यहां दिखे..

harish rawat met bahuguna supporter mla

बहुगुणा के घर हुई बैठक में न तो हरीश रावत समर्थक विधायक थे और न ही सतपाल महाराज से जुड़े विधायकों को बुलाया गया था। कांग्रेस के 33 विधायकों में से प्रदेश अध्यक्ष को मिलाकर 14 विधायक मौजूद थे।

पढ़ें, कांग्रेस में नाराजगी, चुनाव से भाग रहे द‌िग्गज

साफ है सरकार बनाए रखने के लिए पार्टी को अभी और एकजुटता दिखानी होगी। हरीश रावत को नेता चुने जाने के ठीक पहले 22 कांग्रेस विधायकों ने विरोध में बैठक की थी।

पढ़ें, धर्म और राजनीत‌‌ि दोनों में महाराज का दबदबा

उसमें सतपाल महाराज के समर्थक विधायक भी थे। सुंदर लाल मंद्रवाल का महाराज के खेमे में गिना जा रहा था लेकिन वह विजय बहुगुणा के आवास पर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed