फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat meeting with officer.

भूमि हस्तांतरण पर CM लेंगे अफसरों की क्लास

Sat, 27 Dec 2014 11:35 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 Dec 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
harish rawat meeting with officer.

वन भूमि हस्तांतरण में देरी के कारण प्रभावित हो रहे विकास कार्यों से खफा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को अफसरों की क्लास लगाएंगे।

विज्ञापन


वीडियों कांफ्रेंसिंग जरिए देंगे दिशा-निर्देश
काम काज में देरी की वजह जानने के साथ मुख्यमंत्री अफसरों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे। बैठक की सूचना मिलने के बाद वन और संबंधित विभागों के अफसर शुक्रवार को दिन भर फाइलें खंगालने में जुटे रहे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री हरीश रावत सभी जिलाधिकारियों, वन अधिकारियों और संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे। बताया जा रहा है कि वन भूमि हस्तांतरण में बेवजह देरी से राज्य में शुरू कई परियोजनाएं खटाई में पड़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सड़क, इमारत के अलावा कई दूसरी छोटी-बड़ी परियोजनाएं हैं। मामले को लेकर कुछ मंत्री विभाग की लेट-लतीफी के लिए मुख्यमंत्री से शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद हरीश रावत ने अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर स्थिति की समीक्षा का फैसला किया है।


बता दें कि राज्य का करीब 60 प्रतिशत इलाका वन अधीन है। वन संरक्षण अधिनियम 1980 के तहत 40 हेक्टेयर से अधिक भूमि अधिग्रहण की मंजूरी के लिए प्रस्ताव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को भेजना पड़ता है।

40 हेक्टेयर वन भूमि अधिग्रहण की मंजूरी के लिए देहरादून में क्षेत्रीय कार्यालय है, जबकि आपदा प्रभावित क्षेत्र में 5 हेक्टेयर वन भूमि अधिग्रहण अधिकार राज्य सरकार के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed