फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat meet sonia gandhi

'फिर कांग्रेस की ओर देख रहा है आम इंसान'

Sun, 27 Jul 2014 09:41 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 27 Jul 2014 09:41 PM IST
विज्ञापन
harish rawat meet sonia gandhi

विधानसभा उपचुनाव में तीनों सीट पर जीत दर्ज कराकर उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली जाकर मिले।

विज्ञापन


उनके साथ नवनिर्वाचित विधायक हीरा सिंह बिष्ट और रेखा आर्य भी थीं। कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को जीत की बधाई देते हुए कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ जिताया है।
विज्ञापन


उस पर खरा उतरने के लिए मुख्यमंत्री व अन्य दोनों विधायकों को पूरी तत्परता से काम करना होगा।

कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा आम आदमी

harish rawat meet sonia gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तराखंड की जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने जो संदेश दिया है, उसका व्यापक असर पूरे देश पर होगा।

स्पष्ट हो गया है कि केंद्र की नई सरकार अपने वायदों को पूरा करने में विफल रही है। जिससे आम व्यक्ति फिर से कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है।

सोनिया ने सीएम से कहा कि उत्तराखंड की जनता को उनकी सरकार से काफी उम्मीदें हैं। उनकी सरकार को आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए और अधिक मेहनत से काम करनी होगी।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा लागू करने में उत्तराखंड पहला राज्य

harish rawat meet sonia gandhi
गुड गर्वनेंस का परिणाम धरातल पर दिखाना होगा।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि गैरसैंण भावना के अनुरूप सीमांत व दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों तक विकास का लाभ पहुंचे, इसके लिए सरकार विशेषतौर पर प्रयासरत है।


सुगम व सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों ने कठिन परिस्थितियों में भी दिन रात काम किया गया। सुरक्षित उत्तराखंड का संदेश देने में उनकी सरकार सफल रही है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना को लागू करने में उत्तराखंड पहला राज्य है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड की उपेक्षा की

harish rawat meet sonia gandhi

आमजन के आवश्यक कार्य समय से हो सकें, इसके लिए सेवा का अधिकार लागू कर दिया गया है। सेवा आयोग का गठन कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में जब यूपीए सरकार थी तो उत्तराखंड के लिए ग्रीन बोनस, आपदा मद में 4 हजार करोड़ रुपए की अतिरिक्त सहायता की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई थी।

विभिन्न रेल परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई थी। वर्तमान केंद्रीय सरकार ने उत्तराखंड की पूरी तरह से उपेक्षा की है। इसे उत्तराखंड की जनता ने भी समझा है।

राज्य सरकार को जनता के विश्वास से और अधिक एकजुट होकर काम करने की प्रेरणा मिली है। सोनिया गांधी से मिलने वालों प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी, सांसद महेंद्र सिंह माहरा, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed