{"_id":"82d94fa41534b9537cb59a5d4750dece","slug":"harish-rawat-in-sidkul","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द सुधरेगी प्रदेश की सड़कों की हालत- फर्नांडिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द सुधरेगी प्रदेश की सड़कों की हालत- फर्नांडिज
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 08 Feb 2014 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल में राज्य कर्मचारी बीमा निगम (ईएसआईसी) के अस्तपाल का शिलान्यास करने पहुंचे केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री आस्कर फर्नांडिज ने प्रदेश के लिए कई योजनाओं के लिए हामी भरी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत की मांग पर उन्होंने हरिद्वार में ईएसआई का मेडिकल कालेज और वैकल्पिक राजमार्ग का आश्वासन दिया। प्रदेश की सड़कों के निर्माण के लिए बजट की कमी नहीं आने देने की घोषणा की।
विज्ञापन
कई परियोजनाओं का उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिज और मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को सिडकुल और रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर में ईएसआईसी का अस्पताल, हरिद्वार एवं ऊधमसिंह नगर दुग्ध उत्पादन सरकारी संघ का सुदृढीकरण, पशु आहार निर्माणशाला रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर का सुदृढीकरण, तथा तरला नांगल देहरादून में कर्मचारी राज्य बीमा डायग्नोस्टिम सेंटर का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री आस्कर फर्नांडिज ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की सड़कें दुरुस्त कराना उनकी प्राथमिकता है।
बीआरओ को दिए निर्देश
सीमा सड़क संगठन को निर्देश दे दिए गए है कि जितना भी पैसा खर्च हो पर सड़कों का निर्माण जल्द से जल्द हो। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का भी फोकस भी प्रदेश पर है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की न्यूनतम पेंशन एक हजार करने का बिल कैबिनेट में लाने की तैयारी है। असंगठित कर्मचारियों के हित में 30 हजार रुपये की स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जा रही है।
अस्पताल था सीएम का सपना
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सिडकुल में ईएसआई अस्पताल उनका सपना था। दो सौ करोड़ की लागत से बन रहा अस्पताल हर सुविधा से लैस होगा।
वैकल्पिक राजमार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए एक करोड़ रुपये की राशि आंवटित करने की घोषणा करते हुए कहा कि अधिकारी रिपोर्ट तैयार कर उन्हें अधिग्रहण के लिए प्रस्तावित रकम का ब्योरा दें। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल ने किया।
इस अवसर पर ईएसआई के निदेशक एके अग्रवाल, विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैपिंयन, फुरकान अली, आदेश चौहान, मेयर मनोज गर्ग, मंडी समिति ज्वालापुर के सभापति संजय चोपड़ा, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष ओपी चौहान आदि उपस्थित थे।