फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat in doiwala

तैंतीस दिन बेडरेस्ट के बाद रावत ने दिखाया 'एक्शन'

Thu, 17 Jul 2014 12:01 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Jul 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
harish rawat in doiwala

मुख्यमंत्री हरीश रावत 33 दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद बुधवार की शाम राजधानी देहरादून लौट आए। 13 जून को दिल्ली जाते समय स्टेट प्लेन में झटका लगने से रावत की गर्दन में चोट आई थी और तब से वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती थे।

विज्ञापन


गर्दन में कॉलर लगा होने के बावजूद मुख्यमंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे डोईवाला विधानसभा क्षेत्र पहुंच गए और रोड शो कर कांग्रेस उम्मीदवार के लिए वोट मांगे। 33 दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद गर्दन में पट्टी बांधकर सड़क पर चलते देखकर लोग आश्चर्यचकित थे।
विज्ञापन


शाम को बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री ने कई विभागों की ताबड़तोड़ समीक्षा बैठकें भी कीं। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने उन सभी लोगों का धन्यवाद दिया जो अस्पताल में भर्ती होने के दौरान उनसे मिलने पहुंचे या फिर अपनी शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपचुनाव में जताया जीत का भरोसा

harish rawat in doiwala

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सांसदों को पत्र लिखने का उद्देश्य राज्य के हित में था। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ सांसदों ने संसद में राज्य हित में अपनी बात रखी भी है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश को करीब 12 सौ करोड़ रुपए ग्रीन बोनस के तौर पर भी जल्द मिलेंगे।

मेरी प्रदेश के लिए 40-42 सालों की सेवा है और प्रदेश के लोगों के साथ रिश्ता है। ऐसे में उम्मीद करता हूं कि जिन तीन विधानसभाओं में उपचुनाव हो रहे हैं वहां के लोग मेरे कार्यों के साथ न्याय करेंगे।
-हरीश रावत, मुख्यमंत्री।

चिकित्सकों ने दी है आराम की सलाह

harish rawat in doiwala

एम्स के चिकित्सकों ने फिलहाल मुख्यमंत्री को अधिक से अधिक आराम करने की सलाह दी है। बीजापुर गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री के कमरे में विशेष बिस्तर और सीधी कुर्सी का प्रबंध किया गया था।

मुख्यमंत्री के बीजापुर पहुंचने पर देहरादून के विशेषज्ञ डॉक्टरों में केसी. पंत, न्यूरो सर्जन डीपी तिवारी, डॉ. वाईएस थपलियाल, डॉ. बीडी जोशी की टीम ने उनका चेकअप किया।

उसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की बैठक ली। बताते हैं कि डॉक्टरों की सलाह पर मुख्यमंत्री फिलहाल गेस्ट हाउस से ही सरकार का कामकाज देखेंगे।

डॉक्टरों ने लगातार काम न करने तथा बीच-बीच में आराम करने पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री की निगरानी के लिए डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ बीजापुर में भी मौजूद रहेगा।

मुख्यमंत्री आए और काम में जुट गए

harish rawat in doiwala

3.15 -मिनट दिल्ली से विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे
3.30 -जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उनके साथ वाहनों का काफिला डोईवाला विधानसभा क्षेत्र बाजार पहुंचा। जहां रोड शो कर लोगों से कांग्रेस उम्मीदवार के लिए वोट मांगे। मुख्यमंत्री करीब एक घंटा डोईवाला क्षेत्र में रहे।
5.15 -मिनट पर मुख्यमंत्री बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे। जहां पहले बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे।
5.45 -मिनट पर चारधाम यात्रा और उससे जुड़े बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों केसाथ बैठक, इस दौरान लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।
6.10 -मिनट पर पेयजल, बाढ़ और कृषि से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक जो करीब एक घंटे तक चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed