फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat gift to policemen.

स्थापना दिवस पर पुलिस कर्मियों को सीएम का तोहफा

Mon, 10 Nov 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 10 Nov 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
harish rawat gift to policemen.

राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में सीएम हरीश रावत ने कई सारी घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंदोलनकारियों की पेंशन और नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण पर मंत्रिमंडल की बैठक बुलाकर जल्द फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन


पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हिमालय दर्शन योजना लागू करने के साथ उन्होंने राष्ट्रीय पर्वों पर ड्यूटी के बदले पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त अवकाश की घोषणा की।
विज्ञापन


इस मौके पर राज्यपाल ने परेड की सलामी ली। राज्यपाल ने इस अवसर पर राज्य की हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि शहीदों के प्रगतिशील उत्तराखंड के सपने को साकार करना सभी की जिम्मेदारी है। सबको मिलकर इस दिशा में कार्य करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा

harish rawat gift to policemen.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आंदोलनकारियों के बलिदान के कारण ही राज्य का गठन हो पाया। विधानसभा में जल्द ही शहीदों के चित्र लगाए जाएंगे। शहीदों के गावों को आदर्श गावों के रूप में विकसित किया जाएगा। शहीदों के नाम पर शिक्षण संस्थानों का नामकरण किया जाएगा। सीएम ने उत्तराखंड आंदोलनकारियों को पूरा सम्मान दिए जाने की बात कही।

हरीश रावत ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी की बात स्वीकार करते हुए कहा कि 2015 में कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं रहेगा। जल्द ही एक हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। सीएम ने बताया कि केदार धाम पुनर्निर्माण सहित आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पुनर्वास का काम शुरू हो गया है। अर्द्धकुंभ के लिए राज्य सरकार ने डेढ़ सौ करोड़ की प्रारंभिक राशि स्वीकृत कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed