{"_id":"b4a372c03d27f900a858d678475e2d57","slug":"harish-rawat-fate-depends-on-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीश रावत सीएम रहेंगे या नहीं, फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीश रावत सीएम रहेंगे या नहीं, फैसला आज
अमर उजाला, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़
Updated Fri, 25 Jul 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की तीन विधानसभा सीटों (धारचूला, सोमेश्वर और डोईवाला) के लिए 21 जुलाई को हुई वोटिंग की गणना शुक्रवार को होगी। इसके साथ ही सीएम हरीश रावत के भाग्य का फैसला भी शुक्रवार को हो जाएगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धारचूला सीट के लिए मतगणना पिथौरागढ़ जीआईसी में होगी।
मतगणना के लिए 14 टेबल
सभी 131 मतदान केंद्रों की ईवीएम स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखी गई हैं। मतगणना कर्मियों के लिए कुल 14 टेबल लगाई गई हैं। एक टेबल रिटर्निंग ऑफिसर की होगी।
विज्ञापन
सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना होटल मैनेजमेंट संस्थान अल्मोड़ा में होगी। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। उप चुनाव के लिए चुनाव मैदान में उतरी कांग्रेस की रेखा आर्या, भाजपा के मोहन राम आर्या, उपपा के प्रेम राम आर्य, उत्तराखंड क्रांति दल (ऐरी) के प्रत्याशी पूरन कुमार, उक्रांद (पी) के प्रवीण कुमार के भाग्य का फैसला होगा।
विज्ञापन
आठ बजे शुरु होगी मतगणना
21 जुलाई को हुए मतदान में कुल 81,060 वोटरो में से 38,628 लोगों ने मत डाले थे। 704 पोस्टल बैलेट भेजे गए थे। इनमें से 30 पोस्टल बैलेट मिल गए हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे तक प्राप्त होने वाले बैलेट मतगणना में शामिल किए जाएंगे।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एमसी जोशी ने बताया कि मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। मतगणना प्रात: आठ बजे से शुरू होगी। परिणाम दोपहर तक मिल जाने की उम्मीद है।