फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat election rally in vikasnagar

...मैं अभी नॉट आउट बैट्समैन हूं: हरीश रावत

Sat, 11 Feb 2017 08:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर Updated Sat, 11 Feb 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
harish rawat election rally in vikasnagar
harish rawat - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कांग्रेस ने प्रदेश को संवारने का काम किया। उन्होंने बिना किसी केंद्रीय मदद के राज्य को संवारने का काम किया। विकास के क्षेत्र में आज उत्तराखंड देश के चुनिंदा राज्यों में शामिल है। उत्तराखंड लीडर स्टेट के रूप में पहचान बना रहा है।

विज्ञापन


उक्त बात उन्होंने विकासनगर में कांग्रेस प्रत्याशी नवप्रभात के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में कही। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि आज महंगाई को रोकने वाला जादूगर कहां है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान की ओर इशारा करते हुए कहा कि दाढ़ी वाला बाबा बताए कि आज उत्तराखंड के हिस्से में कितनी केंद्रीय विभागों की नौकरियां आई।
विज्ञापन


उन्होंने दावा कि कांग्रेस सरकार आने पर कोई आरक्षित पद रिक्त नहीं रहेगा। कहा सरकार यहां के युवाओं को रोजगार पैदा करने वाला बनाएगी। उन्होंने कहा 2020 तक प्रदेश के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य के पास स्थायी रोजगार होगा। उन्होंने कहा कि मैं अभी नॉट आउट बैट्समैन हूं, अभी मौका आने दो। प्रदेश को खुशहाल उत्तराखंड बनाएंगे।  उन्होंने प्रदेश को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करने की बात कही। उन्होंने कहा नवप्रभात के बिना उनके मंत्रीमंडल की परिकल्पना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नवप्रभात ने आंसुओं के सैलाब में भी कर्तव्य को नहीं छोड़ा। गम और आंसुओं को पी कर प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने लोगों से उन्नतशील राज्य के लिए कांग्रेस और नवप्रभात के पक्ष में वोट की अपील की। इस दौरान जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने चुनाव में कांग्रेस के समर्थन का ऐलान किया। सभा को हिमाचल के परिवहन मंत्री जीएस बाली, नवप्रभात, जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed