{"_id":"23088a84537c7e337d222dd10dd30bac","slug":"harish-rawat-daughter-s-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM की बेटी की शादी, तैयारियों में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM की बेटी की शादी, तैयारियों में जुटी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 23 Apr 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी की शादी 29 अप्रैल को है। शादी में बड़ी संख्या में वीआईपी और आम लोगों को आमंत्रित किए जाने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ने का अंदेशा है लिहाजा पुलिस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीआईजी ने इस मामले में जिला पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर यातायात व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त करने की हिदायत दी है।
डीआईजी ने ली बैठक
डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल ने जिला पुलिस अधिकारियों के साथ बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में बैठक की। बताया कि मुख्यमंत्री की बेटी की शादी 29 अप्रैल को नैनीताल रोड स्थित वाटिका बैंक्वेट हाल में होगी।
विज्ञापन
शादी में शामिल होने के लिए वीवीआईपी समेत काफी लोग दूर-दूर से आएंगे। पुलिस को यातायात व्यवस्था के साथ ही गाड़ियों की पार्किंग का स्थान भी चिन्हित करना होगा। जरूरत पड़ने पर किस स्थान से ट्रैफिक डायवर्जन किया जाना है, इसकी जानकारी थाने से लेकर उच्चाधिकारियों तक को रखनी होगी।
विज्ञापन
एसएसपी ने लिया जायजा
एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम शादी स्थल का मुआयना कर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। बैठक में एसएसपी सेंथिल अबुदई, एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान, सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी, एसएसआई एनबी भट्ट, कोतवाली प्रभारी आरएस मेहता, काठगोदाम थानाध्यक्ष नरेश चौहान मौजूद थे।