{"_id":"480b0b91c4b044dfdde5bb5a825e4918","slug":"harish-rawat-confident-to-won-all-3-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम तीनों सीट जीत रहे हैं: हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम तीनों सीट जीत रहे हैं: हरीश रावत
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 21 Jul 2014 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि कांग्रेस उपचुनाव में प्रदेश की तीनों विधानसभाओं पर जीत हासिल करेगी। उनका कहना है कि प्रदेश की जनता ने बहुत सोच समझकर यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जनता से मिले समर्थन से पार्टी तीनों विधानसभा सीटों पर जीत के प्रति आश्वस्त है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सोमेश्वर एवं धारचूला सीटों पर निरन्तर सम्पर्क रख मतदान स्थिति की जानकारी ली और स्वयं डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्द्धन के लिए मौजूद रहे।
विज्ञापन
सूचनायें उत्साहवर्द्धक
मीडिया समन्वयक सुरेन्द्र सिंह आर्य का कहना है कि डोईवाला विधानसभा में ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रति अच्छे रुझान देखने को मिले हैं।
उनका कहना है कि पार्टी मुख्यालय में सोमेश्वर एवं धारचूला से मिल रहीं सूचनायें भी उत्साहवर्द्धक हैं। धारचूला में मुख्यमंत्री की सीट पर कांग्रेस के पक्ष में अच्छे मतदान से जीत होगी। वहीं सोमेश्वर में सारे विरोधी और दुष्प्रचार के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे मनोबल के साथ पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चिम करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-anoop@del.amarujala.com और इस नंबर- 8392946252 पर संपर्क कर सकते हैं।)