फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat commented on satpal maharaj

'सतपाल महाराज हैं मिसगाइडेड मिसाइल'

Thu, 27 Mar 2014 08:34 PM IST
अनूप बाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून
अनूप बाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 27 Mar 2014 08:34 PM IST
विज्ञापन
harish rawat commented on satpal maharaj

सतपाल महाराज के पार्टी छोड़ने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा था कि इसका राजनीतिक जवाब देंगे। आज जब पूर्व विधायक की वापसी हुई तो सवाल उठना लाजिमी था।

विज्ञापन


सवाल पर कुछ देर की खामोशी के बाद सतपाल महाराज के पाला बदल पर मुख्यमंत्री बोले कि वह मिसगाइडेड मिसाइल था, यह गाइडेड मिसाइल है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि जल्द ही कांग्रेस कुछ अन्य नेता भी शामिल होंगे जिन्हें किन्हीं कारणों से निष्कासित किया गया था।

पूर्व विधायक अबंरीश कुमार की कांग्रेस में वापसी

harish rawat commented on satpal maharaj

हरीश रावत की वजह से पार्टी छोड़कर गए पूर्व विधायक अबंरीश कुमार ने बृहस्पतिवार को उनकेहाथों माला पहनी और हाथों में हाथ पकड़कर हरिद्वार में हाथ को मजबूती देनी की बात कही।

उनकी वापसी के बाद मुख्यमंत्री ने कहा भी जो वायदे वफा पूरे नहीं किए थे उस वफा की ख्वाहिश हमेशा रही है जिसे भविष्य में करेंगे।

टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ने पर कहा कि तब संदर्भ प्रदेश सरकार का था। अब मकसद देश का है इसलिए अबंरीश कुमार के मकसद को कम न आंका जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंबरीश ने खुद को बताया कांग्रेस का सिपाही

harish rawat commented on satpal maharaj

कांग्रेस का हाथ थामने के बाद अबंरीश कुमार ने कहा मैं अभिभूत हूं छोटा सा सिपाही हूं। मैं गांधी-नेहरू परिवार की परंपरा में यकीन करता हूं।

उन्होंने कहा मेरा किसी वैचारिक मतभेद नहीं था कार्यों को लेकर मतभेद रहा है। तिवारी जी ने कांग्रेस छोड़ी थी वह समय की जरूरत थी।

जब तक मेरी रगों में खून रहेगा, मैं हरिद्वार में आरएसएस, विहिप के सपनों को पूरा नहीं होने दूंगा। आपसी सौहार्द वाले इस गंगा के शहर में साम्प्रदायिक ताकतों को नफरत नहीं फैलाने दूंगा।

विज्ञापन

अंबरीश को पार्टी गले का हार बनाकर रखेगी

harish rawat commented on satpal maharaj

मुख्यमंत्री ने कहा कि झूठे नारों के सहारे विकास, लोकतंत्र और सामाजिक सौहार्द के अपहरण की कुचेष्टा करने वालों के खिलाफ सभी झंडाबरदार एकजुट हो रहे हैं।

अबंरीश कुमार और उनके साथ आए लोगों को पार्टी गले का हार बनाकर रखेगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य, मंत्री प्रीतम सिंह और दिनेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सूर्य कांत धस्माना, कांग्रेस प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार, विधायक राजकुमार, राजीव जैन, पूर्व मेयर मनोरमा डोबरियाल शर्मा, सरोजनी कैनतूरा और जसबीर रावत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed