फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat comment on baba ramdev.

केंद्र सरकार तो रामदेव की नाभि से निकली है: रावत

Sat, 17 Oct 2015 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 17 Oct 2015 04:18 PM IST
विज्ञापन
harish rawat comment on baba ramdev.

मुख्यमंत्री हरीश रावत पीएम मोदी से मुलाकात का ब्योरा देने मीडिया के सामने आए तो बाबा रामदेव पर चुटकी लेने से नहीं चूके। सीएम ने कहा कि रामदेव कहते हैं कि केंद्र की भाजपा सरकार उनकी नाभि से निकली है। केंद्र सरकार कहती है कि पुत्रजीवक दवा की जांच कराओ, हमने विशेषज्ञों से जांच कराकर केंद्र को रिपोर्ट भेज दी। दोनों ही एक दूसरे को शीर्षासन कराते रहते हैं।

विज्ञापन


मुझसे लड़ने में बीत रहा भाजपा सांसदों का समय
सीएम ने कहा कि राज्य में भाजपा के पांचों लोकसभा सदस्यों को मुझसे लड़ने की फुरसत हो, तभी तो केंद्र में पैरवी करेंगे। कुछ समय मुझसे लड़ने में और कुछ आपस में लड़ने में बर्बाद कर रहे हैं। केंद्र से पैसा नहीं मिल रहा है, दिल्ली जाकर अपने राज्य का पता ठीक से लिखवा दें।

विज्ञापन

ओएनजीसी को पैसा तो देना ही चाहिए

harish rawat comment on baba ramdev.
सीएम ने केंद्र सरकार पर वादा न पूरा करने का आरोप लगाते हुए कहा स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए 50 करोड़ रुपये देने का वादा कर अभी तक ओएनजीसी ने पैसा नहीं दिया। सीएम ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, किसकेइशारे पर यह सब हो रहा है, यह देखना पड़ेगा।

पैसा नहीं देंगे, तो जवाब देना पड़ेगा
स्वच्छ भारत अभियान और नमामि गंगे को लेकर केंद्र ने मुनादी तो खूब की, लेकिन पैसा नहीं दिया। सीएम ने कहा कि यदि गंगा, तीर्थ, धर्म, कुंभ की बात करने वाले (केंद्र) पैसा नहीं देंगे तो जनता को जवाब तो देना पड़ेगा। मुझे पैसा दें, 2018 तक पूरे उत्तराखंड में गंगा को क्लीन कर दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed