फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat blamed narendra modi.

मोदी सरकार मिटा रही स्वतंत्रता सेनानियों की पहचान

Sat, 22 Nov 2014 01:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 22 Nov 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
harish rawat blamed narendra modi.

अभी तक केंद्र सरकार उसके मंत्रियों के सहयोगात्मक रवैये से आश्वस्त दिखने वाले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत कुछ बदले से नजर आए। उन्होंने भाजपा, आरएसएस और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा।

विज्ञापन


सीएम कहा कि देश की आजादी के लिए जिन्होंने लड़ाई लड़ी, पहचान दी उनके नाम मिटाए जा रहे हैं। संविधान ही बल्कि मिट्टी को भी मिटाया जा रहा है। यूपी के मुजफ्फरनगर और दिल्ली के त्रिलोकपुरी की घटनाएं एक्सपेरीमेंट हैं।
विज्ञापन


योजना आयोग को समाप्त कर पिक एंड चूज को बढ़ावा मिलेगा। सीएम ने ये बातें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की स्मृति में मुख्यमंत्री आवास बीजापुर हाउस में अल्पसंख्यक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम के विदेश दौरों पर किया कटाक्ष

harish rawat blamed narendra modi.

उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2002 में जो हुआ है उससे उन्हें लगा कि पीएम तक पहुंच गए हैं और अब पूरे हिन्दुस्तान को अपने मनमाफिक बनाया जा सकता है।

धर्मनिरपेक्ष ताकतें इसे कैसे लेती हैं खतरे को ठीक से भांपना होगा। अपने संबोधन में पीएम के विदेश दौरों पर कटाक्ष कर कहा कि न्यूयार्क से लेकर सिडनी तक एक ही तरह के लोग नजर आते है। एक ही नारे और एक ही स्लोगन दिखता है।

उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे सभी बातें मिटाई जा रही है। जिन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी हिन्दुस्तान को पहचान दी उनके नाम मिटाए जा रहे हैं।

राजीव गांधी के बजाय दीनदयाल के नाम से योजनाएं शुरू होंगी। मनेरगा महात्मा के नाम से नहीं चलेगी। बदलाव लाने के लिए एजेंडा के रूप में काम हो रहा है।

सीएम ने कहा अभी तक किसी भी राजनैतिक दल ने कभी भी नौकरी या किसी विचारधारा के नाम काम नहीं किया। अब आरएसएस. कोचिंग सेंटर खोल रहा है। काम करने वाले हाथों को अपने अनुकूल मीडिया में अपने लोगों को लाया गया है।

स्मृतियों मिटाने के लिए योजना आयोग समाप्त

harish rawat blamed narendra modi.

अब इसी प्रकार का प्रयास ऑल इंडिया सर्विस में भी करने का कोशिश हो रही है। संविधान के तहत जीने का, अपना धर्म निभाने का अधिकार मिला है लेकिन आज आजादी को धीरे-धीरे कमजोर किया जा रहा है। आज संविधान ही नहीं बल्कि मिट्टी को भी मिटाया जा रहा है।

सीएम ने कहा कि आज समझने और सोचने की जरूरत है। लोकतंत्र में विश्वास रखने वालों को अब एक मंच और एक झंडे के नीचे आना होगा नहीं तो पछताना पडे़गा। सुनियोजित ढंग से काम हो रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार अल्पसंख्यक हितों के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा देश कौमी एकता गुलदस्ता है, इसे बनाए रखना चाहिए।

सीएम ने कहा हम सभी को इंदिरा और नेहरू आज ज्यादा याद आते हैं। वे स्तम्भ थे, धर्मनिरपेक्षता की नुमाइंदगी करते थे। उनकी स्मृतियों को मिटाने की कोशिश हो रही है।

योजना आयोग इसी कड़ी में है, उसे समाप्त कर दिया गया है, जहां से हर राज्य को जानकारी मिलती थी कि उसके प्लान के लिए कितना पैसा मिलेगा। अब पिक एंड चूज का विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed