फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat appointed five osd

रावत ने बहुगुणा और महाराज दोनों को साधा

Sat, 15 Feb 2014 01:21 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 15 Feb 2014 01:21 AM IST
विज्ञापन
harish rawat appointed five osd

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने सचिवालय को पुनर्गठित करने की एक्सरसाइज शुरू कर दी है। पांच ओएसडी, तीन अपर निजी सचिव व दो स्वागती नियुक्त कर दिए हैं। ओएसडी की नियुक्ति में हरीश रावत ने बहुगुणा व महाराज को भी साधने की कोशिश की।

विज्ञापन


इनकी हुई नियुक्ति
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ओएसडी के रूप में आनंद बहुगुणा, गुलाब सिंह, चंदन सिंह जीना, मोहम्मद कासिम व श्रीमती अरुणा कुमार को नियुक्त किया है। इनमें आनंद बहुगुणा इससे पहले विजय बहुगुणा के भी ओएसडी रह चुके हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, दुल्हन ने लगा दी शादी में शराब पर रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद को पूर्व सीएम बहुगुणा परिवार का काफी करीबी माना जाता है। जबकि गुलाब सिंह पिछले दो दशकों से सांसद सतपाल महाराज से अटैच है। गुलाब व आनंद को ओएसडी बनाने के पीछे दोनों नेताओं के साथ संतुलन बैठाने की कसरत केरूप में देखा जा रहा है। नियुक्त हुए ओएसडी को अलग अलग काम दिया जाएगा।


पढ़ें, विभागों को लेकर बुरी तरह घिरे हरीश रावत

इसके अलावा रंजीत दास, कमल रावत व शंकर रावत को अपर निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया है। जबकि साधना व सुरेंद्र बिष्ट को स्वागती के रूप में नियुक्ति मिली है।

सचिवालय में होगा बदलाव
माना जा रहा है कि सीएम सचिवालय में सचिव व अपर सचिव से लेकर निचले स्तर तक भी कुछ बदलाव होगा। इस समय सीएम के साथ वैसे भी जरूरत से ज्यादा अफसर अटैच है।

पढ़ें, धर्मनगरी में गैंगरेप: पुलिस का बड़ा खुलासा

सुखबीर सिंह संधू को सीएम पहले ही अपना प्रमुख सचिव नियुक्त कर चुके हैं और गुजरात कैडर के मोहम्मद शाहिद का सचिव बनना भी तय है।

इसके अलावा सचिव भास्करानंद, प्रभारी सचिव अमित नेगी, अपर सचिव निधिमणि त्रिपाठी, दिलीप जावलकर, अरविंद सिंह ह्यांकि, रमेश चंद्र लोहनी के अलावा भी कई अफसर तैनात हैं। सूत्र बताते हैं कि इनकी संख्या में भी कमी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed