{"_id":"56dae671684e59ebe8f216c6249446fb","slug":"harish-rawat-announced-many-scheme-in-landhaura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहरबान दिखे सीएम हरीश, लगाई घोषणाओं की झड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहरबान दिखे सीएम हरीश, लगाई घोषणाओं की झड़ी
अमर उजाला, लंढौरा
Updated Sat, 08 Feb 2014 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ‘दरवाजे’ पर आई तो दिल खोलकर लोगों का दिल जीत लिया। जो भी मांग उठती रही मुख्यमंत्री हरीश रावत हां-हां करते चले गए। मुख्यमंत्री ने समारोह स्थल पर 263 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण की कई योजनाएं विचाराधीन हैं, जो जल्द शुरू हो जाएंगी। प्रदेश में अब विकास का वातावरण नजर आने लगा है। इसी कड़ी में नौ फरवरी को हर जिले के प्रभारी मंत्री विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
अभिनंदन समारोह में बोले
मौका था लंढौरा में विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह का। चैंपियन हेलीकाप्टर में मुख्यमंत्री के साथ ही लंढौरा आए थे।
मुख्यमंत्री हरीश रावत भी पूरी तैयारी के साथ दिखे। समारोह स्थल पर ही उन्होंने मुहम्मदपुर में 68 करोड़ की लागत से तैयार हुए जल विद्युत गृह के उच्चीकरण का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
गंगा पर तटबंध का शिलान्यास
135 करोड़ की लागत से गंगा किनारे बाढ़ से बचाव के लिए तटबंध, भोगपुर से बालावाली तक दांयी तरफ 20 किलोमीटर लंबा तटबंध, लक्सर क्षेत्र में सोलानी नदी के बायीं तरफ बाढ़ नियंत्रण निर्माण योजना, गंगा और बाण गंगा कार्य योजना, रामपुर, इब्राहिमपुर, सोलानीपुरम, जलालपुर में सोलानी नदी पर तटबंध निर्माण योजना का भी उन्होंने शिलान्यास किया।
इसके अलावा रामनगर, पीपली लक्सर और गैंडी खाता के बिजलीघरों के उच्चीकरण का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने लंढौरा में 132 केवी के बिजलीघर का निर्माण करने की भी घोषणा की। मांग उठी तो मुंडलाना और जलालपुर-जौरासी में तटबंध बनाए जाने की घोषणा भी कर दी।
कलियर मेले को कुंभ जैसी सुविधा
मुख्यमंत्री ने कहा कि कलियर मेले को कुंभ की तरह विकसित करने के साथ सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए सरकार अलग से बजट की व्यवस्था करेगी। इसका प्रारूप तैयार कराया जा रहा है, जल्द ही उस पर अमल हो जाएगा।
दस दिन में भरेंगे गड्ढे
मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि सड़कों की मरम्मत उनकी प्राथमिकता में है। मुख्य मार्गों के गड्ढे दस दिन में भरने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद वह कार से भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि सफर में उनकी कमर में कहीं दर्द तो नहीं हुआ। यदि ऐसा हुआ तो विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
12 स्कूलों का उच्चीकरण
सीएम ने कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूकता की जरूरत है। हरिद्वार जिले के एक दर्जन जूनियर हाईस्कूलों को हाईस्कूल और हाईस्कूलों को इंटर का दर्जा दिया जाएगा। यह प्रक्रिया अगले 15 दिन में पूरी कर ली जाएगी।
लड़कियों के स्कूल खोलने को 50 लाख तक अनुदान
ग्रामीण इलाकों में लड़कियों के लिए प्राइवेट स्कूल खोलने को सरकार वरीयता देगी। इसके लिए 10 से लेकर 50 लाख का अनुदान देने का निर्णय लिया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए यह फैसला लिया गया है।
रुड़की को जल्द जिले का दर्जा
मुख्यमंत्री ने कहा कि रुड़की को जिला बनाना उनकी प्राथमिकता में है। हालांकि, जिले के दर्जे के लिए कुछ समय इंतजार करना पडे़गा। प्रदेश में रुड़की समेत कई जिले बनाए जाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। गठित समिति की रिपोर्ट पर मंथन कर जल्द फैसला लिया जाएगा।
गर्मी में तीन घंटे से ज्यादा कटौती नहीं
सीएम ने दो टूक कहा कि गर्मी में उन्हें जनता के लिए 24 घंटे बिजली चाहिए। कटौती हो तो मात्र दो से तीन घंटे की। यदि इससे ज्यादा कटौती हुई तो अधिकारियों की खैर नहीं है। बिजली अधिकारी अभी से यह बात समझ लें।
बिजली के जर्जर तार बदलेंगे
खानपुर, लक्सर के जर्जर तारों को बदलने का काम तीन दिन में शुरू हो जाए। साथ ही खानपुर में डबल लाइन का कार्य दो दिन में चालू किए जाने के निर्देश दिए। एसडीओ को अब ट्रांसफार्मर देने का अधिकार होगा।
विकलांग लड़कियाें को स्कूटी
शिक्षा ग्रहण करने वाली विकलांग लड़कियों को सरकार की ओर से स्कूटी दी जाएगी। इसके अलावा विकलांगों को स्वरोजगार के लिए वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत 50 प्रतिशत का अनुदान और 50 प्रतिशत का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।