फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat announce blueprint for similar schemes

उत्तराखंड CM ने निकाला मोदी के हर 'हथियार' का तोड़

Tue, 02 Sep 2014 10:42 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 02 Sep 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
harish rawat announce blueprint for similar schemes

इसे इत्तेफाक ही कहेंगे कि लगातार तीन दिन (28-30 अगस्त) तीन केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, डा. हर्षवर्धन और फिर प्रकाश जावड़ेकर बारी-बारी उत्तराखंड आए।

विज्ञापन


इस दौरान केंद्र से जुड़ी योजनाओं का शुभारंभ और घोषणाएं भी हुईं। केंद्रीय मंत्रियों की घोषणाओं का असर हल्का करने के लिए हरीश रावत सरकार ने भी उसी से मिलती-जुलती योजनाओं का खाका खींचा या फिर केंद्रीय योजनाओं पर सहमति जताकर उस पर अपना मुल्लमा चढ़ाने की कोशिश की है।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री जनधन योजना के शुभारंभ के मौके पर दिल्ली के विज्ञान भवन ने बैंक खाते के साथ एक लाख का बीमा और 26 जनवरी तक खाता खुलवाने वाले को 30 हजार रुपए के स्वास्थ्य बीमे की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रावत ने तैयार की केंद्र के टक्कर की योजना

harish rawat announce blueprint for similar schemes

इसी के टक्कर में सीएम भी आपदा आदि से निपटने के लिए बीमा योजना घोषणा की है। इसमें प्रदेश के लोगों को जनहानि, पशुहानि और भवन आदि के नुकसान पर बीमा कवर दिया जाना है।

हालांकि मुख्यमंत्री खुद कहते हैं कि अभी इस पर आने वाले खर्च आदि का अनुमान लगाया जा रहा है। योजना बीपीएल के लोगों के लिए नि:शुल्क रहेगी लेकिन अन्य को मामूली रकम देनी होगी।

पीएम के भाषण में महिलाओं पर विशेष फोकस था। शायद उसी घोषणा का नतीजा रहा कि सीएम ने गर्भवती के सुरक्षित प्रसव की योजना को हरी झंडी दे दी है।

पहाड़ की गर्भवती को गर्भावस्था के अंतिम समय मैदान के विशेष वार्डों में लाकर रखा जाएगा और सुरक्षित प्रसव के बाद उन्हें वापस छोड़कर आने की योजना है।

दूसरे राज्यों के डॉक्टरों को आमंत्रित किया

harish rawat announce blueprint for similar schemes

मुख्यमंत्री ने वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से उन्हीं योजनाओं पर हामी भरवा जटिल नियम कानूनों को लचीला करवाया जिनका ताल्लुक सीधे तौर पर पहाड़ के लोगों के जनजीवन से हैं।

सीएम ने केंद्रीय मंत्री ने पहाड़ में नदियों से चुगान पर लगी रोक हटवाने, जंगली जानवरों से सुरक्षा और जंगल की आग से सुरक्षा में उन्हें जोड़कर रोजगार मुहैया कराने जैसे फैसलों पर सहमति बनाने में सफल रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने देश भर के डॉक्टरों से अपील की है कि वह पहाड़ी इलाकों में गेस्ट डॉक्टर के तौर पर अपनी सेवाएं दें।

स्वास्थ्य मंत्री की अपील को भी सबसे पहले उत्तराखंड ने स्वीकार किया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बाकयदा प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर मानवता की सेवा के लिए दूसरे राज्यों के डॉक्टरों को आमंत्रित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed