फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat active from aiims hospital

हरीश रावत ने एम्स में किया BJP का 'ऑपरेशन'

Thu, 26 Jun 2014 11:05 AM IST
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, हल्द्वानी
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 26 Jun 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
harish rawat active from aiims hospital

गर्दन की चोट से एम्स में भर्ती उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत का ऑपरेशन भले ही टल गया हो, लेकिन ऑपरेशन भाजपा एम्स में ही हुआ।

विज्ञापन


एम्स के प्राइवेट वार्ड के रूम नंबर 401 में रेखा आर्य की घर वापसी की रणनीति बनी। मुख्यमंत्री ने वहीं से इस ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाया।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य भी इस ऑपरेशन की अहम कड़ी हैं। राजनीति की गोट बिछाने में माहिर मुख्यमंत्री ने भाजपा को उसके गढ़ में ही घेरा है।

रेखा आर्य सोमेश्वर सीट पर भाजपा की मजबूत उम्मीदवार हो सकती थीं।

रेखा के निर्दलीय लड़ने BJP को हुआ था फायदा

harish rawat active from aiims hospital

2012 के विधानसभा चुनाव में रेखा के निर्दलीय लड़ने और बगावती तेवरों ने भाजपा को जीत और कांग्रेस को तीसरे स्थान पर पहुंचाया था।

रेखा कई दिनों से कांग्रेस में वापसी के संकेत दे रही थीं लेकिन भाजपा के रणनीतिकारों को इस ऑपरेशन की भनक तक नहीं लगी।  
रेखा आर्य जब कांग्रेस में थी तब भी इन्हें हरीश रावत खेमे का ही माना जाता था। दरअसल, रेखा के पति गिरधारी लाल साहू रावत के नजदीकी रहे हैं।

उत्तराखंड में हरीश रावत की ताजपोशी और फिर लोकसभा चुनाव में रेखा आर्य को भाजपा से टिकट न मिलना कांग्रेस में वापसी के दो बड़े कारण बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर से थामा पुरानी पार्टी का दामन

harish rawat active from aiims hospital

रेखा आर्य पिछले दस दिन से मुख्यमंत्री के संपर्क में थीं। रेखा को जब कांग्रेस से सोमेश्वर सीट से उम्मीदवारी का भरोसा मिल गया तो उन्होंने फिर से पुरानी पार्टी का दामन थाम लिया।

सोमेश्वर सीट पर उपचुनाव में मुख्यमंत्री की पहली पसंद सांसद का चुनाव हारे प्रदीप टम्टा थे लेकिन टम्टा के इंकार के बाद कांग्रेस को वहां से एक मजबूत उम्मीदवार की तलाश थी।

कांग्रेस ने रेखा को पार्टी में लाने का काम मुख्यमंत्री पर छोड़ा गया और उन्हें उसमें सफलता मिली।

रेखा आर्य भाजपा में थीं जरूर, लेकिन लोकसभा चुनाव में मजबूत दावेदारी के बाद जब टिकट नहीं मिला तो उनकी नाराजगी सामने आने लगी थी।

विज्ञापन

रेखा को थी भाजपा से आस

harish rawat active from aiims hospital

अभी भी रेखा को आस थी कि उपचुनाव में सोमेश्वर सीट खाली होने पर भाजपा एकतरफा उनके नाम की घोषणा कर देगा।

उन्हें जब यह लगने लगा कि लोकसभा की तरह ही विधानसभा चुनाव में भी भाजपा किसी अन्य को टिकट दे सकती है तो उन्होंने कांग्रेस से नजदीकी बढ़ाई।

उपचुनाव में कांग्रेस भाजपा से एक अन्य सीट छीनना चाहती है। ऐसे में सोमेश्वर सीट पर रेखा आर्य की उम्मीदवारी भाजपा को मुश्किलों में डालेगी।

मुख्यमंत्री ने एम्स में ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बुलाकर रेखा के शामिल होने की घोषणा भी करा दी।

रेखा की टिकट की दावेदारी को मजबूती देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के अलावा कुमाऊं के बड़े नेताओं में विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व अध्यक्ष यशपाल आर्य और पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा की मुहर भी लगवा दी।

शाम को सभी नेता रेखा आर्य को लेकर अंबिका सोनी से मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed