{"_id":"068692f431ca768a99f2859d0f5c56e8","slug":"harish-dhami-get-cabinet-minister-status-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम रावत ने धामी को दिया वफादारी का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम रावत ने धामी को दिया वफादारी का इनाम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 12 Nov 2014 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम हरीश रावत के लिए धारचूला विधानसभा सीट छोड़ने वाले पूर्व विधायक हरीश धामी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है। सीएम ने लाल बत्ती बांटने की शुरुआत अपने खास लोगों से की है। धामी वन विकास निगम के चेयरमैन के तौर पर बुधवार को शपथ लेंगे।
विज्ञापन
मोदी लहर की पांचों लोकसभा सीटें हारने के बाद खुद को विधानसभा की सदस्यता दिलाने के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत को ऐसी सुरक्षित सीट की तलाश थी जहां से वे जीत सके।
विज्ञापन
धामी ने खाली की थी सीट
यूं तो सामान्य सीट के तौर पर डोईवाला सीट सांसद बने रमेश पोखरियाल निशंक ने खाली कर दी थी। इसके बावजूद सीएम पूरी तरह से मन नहीं बना पा रहे थे। तभी रावत खेमे के विधायक हरीश धामी ने गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान विधायकी से इस्तीफा दे सीट सीएम के लिए खाली कर दी।
विज्ञापन
धामी ने संभाली थी हरीश रावत की कमान
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सात विधानसभा क्षेत्रों को छोड़कर बाकी में बुरी तरह हारी थी लेकिन धारचूला में कांग्रेस जीती थी। क्षेत्रीय समीकरण में भी यह सीट सीएम को सूट कर रही थी।
जिस दौरान धारचूला में विधानसभा चुनाव हुए उस दौरान सीएम दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अपना इलाज करा रहे थे। हरीश रावत का चुनाव एक तरह से हरीश धामी ने ही लड़ा।