{"_id":"67b742862cb98fd0f90cdc43","slug":"haridwar-woman-worker-died-in-a-factory-after-being-hit-by-a-hydra-machine-another-worker-was-seriously-inju-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: हाइड्रा मशीन की चपेट में आने से फैक्टरी में महिला कर्मी की मौत, दूसरी कर्मचारी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: हाइड्रा मशीन की चपेट में आने से फैक्टरी में महिला कर्मी की मौत, दूसरी कर्मचारी गंभीर घायल
Thu, 20 Feb 2025 08:27 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 20 Feb 2025 08:27 PM IST
सार
राज कौर रानी सी एंड एस कंपनी में ड्यूटी कर पैदल लौट रही थी। प्योर एंड क्योर चौक पर पहुंचते ही अचानक पीछे से आ रही हाइड्रा मशीन ने दोनों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
हादसे में महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिडकुल थाना क्षेत्र में हाइड्रा मशीन की चपेट में आने से फैक्टरी में एक महिला कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। मशीन को मौके पर ही छोड़कर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे की है। राज कौर रानी (26) पुत्री मन्नू निवासी मटोरा मान भाटियाना खुशहालपुर बिजनौर यूपी हाल पता रावली महदूद सी एंड एस कंपनी में ड्यूटी कर पैदल लौट रही थी। साथ में अनिता पुत्री सुभाष निवासी बिशनपुर जिला लखीमपुर खीरी यूपी हाल पता रावली महदूद भी आ रही थी। प्योर एंड क्योर चौक पर पहुंचते ही अचानक पीछे से आ रही हाइड्रा मशीन ने दोनों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
Uttarakhand: पति ने बेदर्दी से पत्नी को मौत के घाट उतारा, फिर खुद की जान लेने की भी कोशिश, बिलखते रहे बच्चे
विज्ञापन
राज कौर रानी के ऊपर मशीन का पहिया चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनिता गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल में भिजवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेजा। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि हाइड्रा मशीन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।