फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Subramanian Swamy said Dismissed employees from Vidhan Sabha is a violation of Article 14

Haridwar: विस से बर्खास्त कर्मियों के पक्ष में आए सुब्रमण्यम स्वामी, बोले- SC में केस गया तो सरकार हारेगी

Mon, 27 Feb 2023 12:47 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 Feb 2023 12:47 AM IST
सार

सुब्रमण्यम स्वामी बर्खास्त कर्मियों को लेकर कुछ दिन पहले सीएम धामी को पत्र लिख चुके हैं। कहा, एक ही संस्थान में एक ही प्रक्रिया से नियुक्ति पाने वाले कार्मिकों की वैधता में दो अलग-अलग निर्णय कैसे हो सकते हैं।

विज्ञापन
Haridwar: Subramanian Swamy said Dismissed employees from Vidhan Sabha is a violation of Article 14
सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

पूर्व कानून मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने विधानसभा के 228 कर्मियों को बर्खास्त करने के फैसले को गलत करार देते हुए आर्टिकल 14 का उल्लंघन बताया और सीएम से कर्मियों को बहाल करने की मांग की। साथ ही सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को ले जाने की बात भी कही। 

विज्ञापन

 
रविवार को हरिद्वार स्थित अटल बिहारी राज्य अतिथि गृह में पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा में कर्मियों को नियुक्त कर 2001 से 2015 तक नियमित कर दिया गया, लेकिन इसके बाद 2016 से भर्ती हुए सभी की छुट्टी करने की शुरुआत कर दी।
विज्ञापन


Haridwar: सुब्रमण्यम स्वामी ने किया हरकी पैड़ी पर कॉरिडोर बनाने का विरोध, कहा- अच्छी सड़कें बनें इतना ही काफी
विज्ञापन
विज्ञापन


2001 से 2015 तक सबको नियमित कर दिया, लेकिन बिना कारण 2016 के बाद के कर्मियों को बर्खास्त करना भारतीय संविधान के आर्टिकल 14 का उल्लंघन है। कहा, अभी ये मामला सुप्रीम कोर्ट में नहीं पहुंचा है। इसे सुप्रीम कोर्ट में ले जाने की रणनीति बनाएंगे, लेकिन आशा करता हूं कि सीएम खुद ही जैसे 2001 से 2015 तक के कर्मियों को नियमित किया, इन्हें भी बहाल कर नियमित करने का फैसला लें।

कहा, वरना कोर्ट में ये (सरकार) हारेगी, विश्वास के साथ कहता हूं। कहा, आज तक जो भी केस मैंने लड़े सभी में जीत मिली है। अब 288 कर्मचारियों को उज्जवल करने के लिए कदम उठाएंगे, तब तक ऐसा नहीं होगा, जब तक इस मामले को बिल्कुल भी छोड़ेंगे नहीं।

मुख्यमंत्री को लिख चुके हैं पत्र
सुब्रमण्यम स्वामी बर्खास्त कर्मियों को लेकर कुछ दिन पहले सीएम धामी को पत्र लिख चुके हैं। कहा, एक ही संस्थान में एक ही प्रक्रिया से नियुक्ति पाने वाले कार्मिकों की वैधता में दो अलग-अलग निर्णय कैसे हो सकते हैं। कुछ लोगों की नियुक्ति को अवैध बताने के बाद भी बचाया गया, जबकि कुछ को अवैध करार कर बर्खास्त भी कर दिया गया। यह कार्रवाई कहीं से भी उचित नहीं लगती है।

बर्खास्त कर्मचारी भी पहुंचे
विस से बर्खास्त सभी कर्मचारी हरिद्वार पहुंचे। पत्रकार वार्ता के दौरान बर्खास्त कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व कानून मंत्री का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत भी किया। इस दौरान गिरीश सिंह, प्रदीप सिंह, मुकेश, कपिल धौनी, गीता नेगी, भगवती सैनी, पुष्पा बिष्ट, बबीता कंडारी, नेहा कैंथुरा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed