फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Shankaracharya Avimukteshwaranand statement on Shraddha murder case

Haridwar: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बयान, श्रद्धा हत्याकांड से सबक लेकर खुद को बचा सकती हैं बेटियां

Tue, 15 Nov 2022 08:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Nov 2022 08:42 PM IST
सार

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि लव-जिहाद के नाम पर हिंदू बेटियों को बहलाया-फुसलाया जा रहा है। उनका धर्मांतरण कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
Haridwar: Shankaracharya Avimukteshwaranand statement on Shraddha murder case
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में दिल दहलाने वाले श्रद्धा निर्मम हत्याकांड के खुलासे पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि श्रद्धा को श्रद्धांजलि देने के सिवाय कुछ नहीं कर सकते हैं। बेटियों को श्रद्धा हत्याकांड से सीख और सबक लेना चाहिए, ताकि वह खुद को बचा सकें। उन्होंने कहा कि लव-जिहाद के नाम पर हिंदू बेटियों को बहलाया-फुसलाया जा रहा है। उनका धर्मांतरण कराया जा रहा है। 

विज्ञापन


श्रद्धा की आखिरी ट्रिप: घूमने की शौकीन थी श्रद्धा, हत्या से 14 दिन पहले आई थी ऋषिकेश, वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन


हरिद्वार पहुंचे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य ने कहा कि स्कूलों में बच्चों को धर्मनिपेक्षता का पाठ पढ़ाया जा रहा है। जबकि धार्मिक पाठों को हटा दिया गया है। लेकिन समुदाय विशेष के बच्चों को बचपन से ही धार्मिक कट्टरता की सीख दी जाती है। लव जिहाद के नाम पर हिंदू बेटियों को बहकाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बेटियां बहकावे में आ जाती हैं। नतीजन कुछ ही हत्या कर दी जाती है तो कुछ का धर्मांतरण कराया जाता है। शंकराचार्य ने कहा कि हमें बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने की जरूरत है। बच्चे चुटिया न काटें और तिलक लगाएं इसके लिए उनको जागरूक करना है। बच्चों को सनातन धर्म की शिक्षा देनी है। धर्म का वातावरण बनाना है। लोगों के मन की चिंता और अवसाद को दूर करना है।

गुरु-शिष्य परंपरा से बने हैं शंकराचार्य : अविमुक्तेश्वरानंद 

ज्योतिष पीठ की गद्दी संभालने के बाद पहली बार हरिद्वार पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का संतों ने भव्य स्वागत किया। मंगलवार को बड़ी संख्या में संत और अनुयायी कनखल स्थित शंकराचार्य मठ पहुंचे। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद आज बुधवार को देवप्रयाग में गंगा स्नान करेंगे और 18 नवंबर को बदरीनाथ रवाना होंगे। 19 नवंबर को भगवान बदरीनाथ के कपाट शीतकालीन बंद होते वक्त उपस्थिति रहेंगे। भगवान बदरीनाथ के कपाट खुलने और बंद होते वक्त ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य की उपस्थिति की सदियों पुरानी परंपरा है। 2017 के बाद से अब बदरीनाथ के कपाट बंद होते वक्त स्वामी अविमुक्तेवरानंद इस परंपरा को पुन शुरू करने जा रहे हैं। 

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे संतों के काफिले के साथ कनखल स्थित शंकराचार्य मठ पहुंचे। स्वामी अविमुक्तेवरानंद ने कहा कि शंकराचार्य की गद्दी गुरु-शिष्य परंपरा से जुड़ी है। कोई अखाड़े या परिषद शंकराचार्य नहीं बना सकते हैं। वह परंपरानुसार ही ज्योतिष पीठ की गद्दी पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि वह भगवान बदरीनाथ धाम के लिए पहुंचे हैं। बुधवार को रघुनाथ मंदिर में पूजन कर देवप्रयाग में गंगा स्नान करेंगे। 17 नवंबर को ज्योतिष पीठ में रहेंगे। 18 और 19 को बदरीनाथ में रहेंगे। बदरीनाथ के कपाट बंद होने के बाद 20 नवंबर को पांडुकेशर में रहेंगे और 21 को ज्योतिषपीठ में वापस आ जाएंगे। 

मठ में भारत साधु समाज, निर्मल एवं अणि अखाड़ों के संतों ने उनका भव्य स्वागत किया। संतों ने फूल मालाएं पहनाकर उनकी आरती उतारी। भारत साधु समाज के प्रवक्ता स्वामी ऋषिश्वरानंद ने कहा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का ज्योतिष पीठ पर अभिषेक होने से सनातन संस्कृति और सनातन धर्म गौरवान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही संत समाज की ओर से शंकराचार्य के अभिनंदन का भव्य आयोजन किया जाएगा। 

बाबा हठयोगी ने कहा कि कुछ लोग शंकराचार्य पद को लेकर भ्रम की स्थिति बना रहे हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ही शंकराचार्य पद के लिए योग्य और परम विद्वान है। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने ज्योतिष पीठ सहित पूरे उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद, स्वामी हरिहरानंद, महंत दुर्गादास, महंत सुतीक्षण मुनि, स्वामी दिनेश दास, मातृ सदन के अध्यक्ष स्वामी शिवानंद, महंत गोविंद दास, स्वामी कामेश्वर पुरी, महंत कपिल मुनि, महंत शुभम गिरी, महंत श्रवण मुनि सहित कई संत उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed