फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar seat big problem for congress

हरिद्वार सीट के लिए ज्योतिष की शरण में सीएम रावत

Sat, 29 Mar 2014 10:19 AM IST
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 29 Mar 2014 10:19 AM IST
विज्ञापन
haridwar seat big problem for congress
उत्तराखंड की हाईप्रोफाइल हरिद्वार संसदीय सीट पर उम्मीदवार का फैसला मुख्यमंत्री हरीश रावत पर छोड़ा गया है।
विज्ञापन


हरीश रावत की उलझन सिर्फ इतनी नहीं है कि पार्टी परिवार या खुद के परिवार से किसे उम्मीदवार बनाएं, बल्कि घर में बने पैनल को लेकर फैसला ज्यादा मुश्किल दिख रहा है।

एक तरफ पत्नी रेणुका रावत हैं दूसरी ओर बेटी अनुपमा रावत।

घर का ही कोई प्रतिनिधि

haridwar seat big problem for congress

प्रदेश कांग्रेस चाहती है कि महिला उम्मीदवार के तौर पर जो सीट दी जानी है वह हरिद्वार ही हो। हरीश रावत मानते भी हैं कि उनकी सीट पर अगर घर का ही कोई प्रतिनिधि होता है तो मतदाताओं में सीधा मैसेज जाता है।

हालांकि स्थानीय स्तर इस बार की भी कोशिशें कर रहे हैं पार्टी परिवार से किसी एक नाम पर सहमति बन जाए।

हरीश रावत के पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि पत्नी और बेटी में उम्मीदवार किसे बनाया जाए इस पर फैसला लेना कठिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं

haridwar seat big problem for congress

पत्नी रेणुका अल्मोड़ा सीट से एक बार यह जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। हालांकि वह चुनाव हार गई थीं। वहीं बेटी अनुपमा ने हरीश रावत की गैरहाजिरी में उनकी राजनीतिक विरासत को संभाला है।

हाल के तमाम कार्यक्रमों में अनुपमा ही सक्रिय दिखी हैं। बेटे आनंद की पृष्ठभूमि भी राजनैतिक है लेकिन रावत ने उन्हें फिलहाल चुनावी दंगल से अलग रखा है।

विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठान और ज्योतिषी परामर्श को महत्व

haridwar seat big problem for congress

हरीश रावत भी उन राजनेताओं में शामिल हैं जो धार्मिक अनुष्ठान और ज्योतिषी परामर्श को भी पूरा महत्व देते हैं।

सूत्र बताते हैं कि रावत यह भी जान लेना चाहते हैं कि इस समय पत्नी या बेटी में किसके सितारे अधिक बुलंद हैं जो गंगा नगरी में उनकी नैया पार लगा दे। पत्नी ने रावत की ऐसे समय में मदद की थी जब वह लगातार अल्मोड़ा सीट से हारे थे।

बदले राजनैतिक हालातों में जब कांग्रेस राहुल केएजेंडे पर चल रही है तो महिला और यूथ का कॉंबिनेशन अनुपमा को ज्यादा ताकतवर बनाता है। हरीश रावत के चुनाव में उनकी अहम भूमिका थी और उसके बाद से लगातार सक्रिय रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed