फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Reel viral on social media Police engaged in search of girls making reels on Harki Paidi

Haridwar: हरकी पैड़ी पर रील बनाना युवतियों को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस तलाश में जुटी

Thu, 16 Mar 2023 10:31 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 16 Mar 2023 10:31 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दो युवतियां मालवीय घाट के पास फिल्मी गीत पर डांस करती नजर आ रही हैं। श्री गंगा सभा के कड़ी आपत्ति जताने पर मामला गरमा गया। पूर्व में भी इस तरह की कई वीडियो वायरल हुई हैं।

विज्ञापन
Haridwar Reel viral on social media Police engaged in search of girls making reels on Harki Paidi
हरकी पैड़ी पर रील बनाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरकी पैड़ी के पास मालवीय घाट पर रील बनाने वाली दोनों युवतियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। युवतियों की बनाई रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इसमें श्री गंगा सभा से लेकर श्रद्धालुओं ने आपत्ति दर्ज कराई थी। एसपी सिटी ने कहा कि तीर्थ की मर्यादा का ध्यान रखते हुए इस तरह के वीडियो कोई भी श्रद्धालु न बनाए।

विज्ञापन


तीन दिन पहले रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें दो युवतियां मालवीय घाट के पास फिल्मी गीत पर डांस करती नजर आ रही हैं। श्री गंगा सभा के कड़ी आपत्ति जताने पर मामला गरमा गया। पूर्व में भी इस तरह की कई वीडियो वायरल हुई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदान में ठंडी हवाओं ने दी राहत, अगले तीन दिन बिगड़ा रहेगा मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल में वायरल वीडियो को लेकर पुलिस को किसी ने तहरीर नहीं दी है लेकिन जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि हरिद्वार हरकी पैड़ी धार्मिक आस्था का केंद्र है इसलिए कोई भी यहां ऐसा कार्य नहीं करें जिससे भावनाएं आहत हों। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जो भी इसमें शामिल हैं उन्हें चिन्हित करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी तीर्थ की मर्यादा का ख्याल रखें। इस तरह की वीडियो बिल्कुल भी न बनाएं। अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed