{"_id":"49fa0c3cc93ef94c7843a23241aacda0","slug":"haridwar-rape-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी में रेपः CBI की मदद लेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी में रेपः CBI की मदद लेगी पुलिस
अजित सिंह राठी/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 13 Jan 2014 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग छात्रा की रेप व हत्या के मामले में हरिद्वार पुलिस के फेलियर के बाद डीजीपी बीएस सिद्धू ने सीबीआई के संसाधनों की मदद लेने का निर्णय लिया है। इसके लिए पंद्रह जनवरी को सिद्धू दिल्ली में सीबीआई निदेशक से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
पुलिस अभी भी खाली हाथ
हरिद्वार में सप्ताह भर बाद भी नाबालिग छात्रा का रेप-मर्डर की घटना अभी भी पुलिस के लिए ब्लाइंड केस बनी हुई है। संदिग्धों की धरपकड़ और अपने अंदाज में पूछताछ के अलावा पुलिस अभी भी खाली हाथ है। डीजीपी बीएस सिद्धू इस मामले में सीबीआई के संसाधनों की मदद लेंगे।
विज्ञापन
सबसे बेहतर प्रयोगशाला सीबीआई के पास
सिद्धू आगामी पंद्रह जनवरी को सीबीआई के निदेशक रंजीत सिन्हा से साढ़े ग्यारह बजे दिल्ली में मुलाकात करेंगे। सिद्धू ने बताया कि देश भर में लाइ डिटेक्टर व डीएनए समेत अन्य मामलों की जांच की सबसे बेहतर प्रयोगशाला सीबीआई के पास है।
विज्ञापन
फिलहाल हरिद्वार रेप-मर्डर कांड के मामले में सीबीआई से लाइ डिटेक्टर व डीएनए टेस्टिंग के लिए सीबीआई की मदद लिए जाने का प्रयास होगा। अन्य किसी तरह के सहयोग के लिए भी सीबीआई के निदेशक से बात होगी। हालांकि सीबीआई की लैब अप्रैल तक बुक है लेकिन इस मामले में निदेशक से विशेष आग्रह किया जाएगा।