फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Principal arrested for making fake admit cards and getting students to appear in board exams

Haridwar: फर्जी प्रवेशपत्र बनाकर बोर्ड परीक्षा दिलाने के मामले में प्रधानाचार्य गिरफ्तार, ट्यूशन भी पढ़ाता है

Fri, 27 Feb 2026 09:38 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 27 Feb 2026 09:38 PM IST
सार

चंगेज निवासी ज्वालापुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने स्वयं को ज्वालापुर स्थित अल्मोडिया इस्लामिक हाईस्कूल का प्रिंसिपल बताया। साथ ही द सक्सेज प्वॉइंट नाम से व्हाट्सएप/सोशल मीडिया ग्रुप के जरिये ऑनलाइन कोचिंग चलाने की बात भी स्वीकार की।

विज्ञापन
Haridwar Principal arrested for making fake admit cards and getting students to appear in board exams
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

रानीपुर पुलिस ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फर्जी प्रवेशपत्र बनाकर छात्रा से परीक्षा दिलाने के आरोप में एक प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया है। उसने ट्यूशन पढ़ने वाली छात्रा के परिजनों से रुपये लेकर पास कराने का झांसा दिया था। आरोपी ने छात्रा का फर्जी प्रवेशपत्र तैयार कराया और उसके स्थान पर दूसरी छात्रा को परीक्षा दिलवा दी। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चंगेज निवासी ज्वालापुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने स्वयं को ज्वालापुर स्थित अल्मोडिया इस्लामिक हाईस्कूल का प्रिंसिपल बताया। साथ ही द सक्सेज प्वॉइंट नाम से व्हाट्सएप/सोशल मीडिया ग्रुप के जरिये ऑनलाइन कोचिंग चलाने की बात भी स्वीकार की। उसने ट्यूशन पढ़ने वाली छात्रा के परिजनों से परीक्षा पास कराने के नाम पर धनराशि ली और एक अन्य छात्रा की फोटो का उपयोग कर फर्जी प्रवेशपत्र तैयार कराया।
विज्ञापन


उसी प्रवेशपत्र के आधार पर वास्तविक परीक्षार्थी की जगह दूसरी छात्रा को परीक्षा में बैठाया गया। आरोपी को धोखाधड़ी, कूटरचना और सार्वजनिक परीक्षा में प्रतिरूपण कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar News: धनौरी पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन की टक्कर से बाइक सवार की युवक की मौत

पहले भी सामने आ चुका मामला, जांच जारी
कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि 24 फरवरी को राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर महदूद में हाईस्कूल परीक्षा के दौरान प्रतिरूपण का मामला सामने आया था। इस संबंध में कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेश चन्द्र द्विवेदी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने तीन युवक और चार युवतियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से फर्जी प्रवेशपत्र बरामद किए थे। इस मामले की जांच भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed