फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bike rider died after being hit by an unknown vehicle near oblique bridge Dhanori haridwar

Haridwar News: धनौरी पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन की टक्कर से बाइक सवार की युवक की मौत

Fri, 27 Feb 2026 01:05 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, धनौरी (हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, धनौरी (हरिद्वार) Published by: Renu Saklani Updated Fri, 27 Feb 2026 01:05 PM IST
सार

युवक बाइक से हरिद्वार की ओर जा रहा था। जैसे ही वह धनौरी स्थित तिरछे पुल के पास पहुंचा, तभी एक वाहन की टक्कर से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Bike rider died after being hit by an unknown vehicle near oblique bridge Dhanori haridwar
हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धनौरी तिरछे पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नागल पलूनी निवासी युवक सावन पुत्र राजेश अपनी बाइक से हरिद्वार की ओर जा रहा था। जैसे ही वह धनौरी स्थित तिरछे पुल के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में उसकी बाइक आ गई ओर वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Dehradun:  'यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू संगठन ने एलिवेटेड रोड पर लिखा, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed